Aishwarya Cannes Look: जब पीली साड़ी पहन सुहागिन की तरह पहली बार कान्स पहुंचीं ऐश्वर्या राय

0
123
Aishwarya Cannes Look: जब पीली साड़ी पहन सुहागिन की तरह पहली बार कान्स पहुंचीं ऐश्वर्या राय
Aishwarya Cannes Look: जब पीली साड़ी पहन सुहागिन की तरह पहली बार कान्स पहुंचीं ऐश्वर्या राय

अभिषेक-सलमान नहीं, साथ में था ये सुपरस्टार
Aishwarya Cannes Look, (आज समाज), मुंबई: कान्स क्वीन ऐश्वर्या राय अब तक लगभग 19 से 20 बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी हैं और उनका हर लुक हमेशा चर्चा में रहा है। एक्ट्रेस ने साल 2002 में कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा था। तब से लेकर अब तक वो हर साल इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में लोरियल की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल होती रही हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल हो और ऐश्वर्या राय के लुक की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हर साल इस इवेंट में ऐश्वर्या का आउटफिट लाइमलाइट में आ जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा बटोरी उनके डेब्यू लुक ने ऐश्वर्या राय बच्चन ने मई 2002 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म देवदास’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया।

शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया

कान्स 2002 में ऐश्वर्या राय अपने को-स्टार शाहरुख खान और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। जब ऐश्वर्या राय पहली बार कान्स रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो उन्होंने पीली साड़ी पहनकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका ट्रेडिशनल इंडियन अंदाज, मासूम मुस्कान और खूबसूरत आंखें लोगों के दिलों में बस गई।

ऐश्वर्या राय ने नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई एक चमकीली पीले रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ट्रेडिशनल जूलरी के साथ हल्का मेकअप कैरी किया। उस समय ऐश्वर्या राय का लुक बेहद सिंपल लेकिन रॉयल था। जब ऐश्वर्या पहली बार कान्स पहुंचीं तो उनक उम्र महज 29 साल थी।

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और रॉयल चार्म आज भी दुनिया को दीवाना बना देता है

ऐश्वर्या राय का कान्स 2002 का लुक ऐसा था, जिसे लोग आज भी आइकॉनिक बताते हैं। अपने डेब्यू के ठीक एक साल बाद 2003 में ऐश्वर्या राय पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं जिन्हें कान्स जूरी का सदस्य बनाया गया और बाद में वो लोरियल की ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर वापस लौटीं।

2002 की यंग और नई ऐश्वर्या से लेकर 2026 की आइकॉनिक और एवरग्रीन ब्यूटी तक ऐश्वर्या का 24 सालों का Cannes सफर फैशन, एलिगेंस और भारतीय संस्कृति का खूबसूरत उदाहरण बन चुका है। उम्र बदली, फैशन बदला, लेकिन ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और रॉयल चार्म आज भी दुनिया को दीवाना बना देता है।

ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी से ज्यादा बोल्ड निकली ‘आश्रम’ की हसीना

  • TAGS
  • [post_tags]