शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा जगत में शुक्रवार को 29 साल पूरे किए और अपने फैंस के साथ ट्विटर पर सवाल-जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह फिलहाल अपनी जिंदगी में फिर से उठ खड़े होने के दौर में हैं। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर 55 वर्षीय अभिनेता 1992 में फिल्म दीवाना से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करने से पहले टेलीविजन धारावाहिक फौजी और सर्कस में नजर आए थे। उसके बाद से अब तक अभिनेता ने चमत्कार, राजू बन गया जेंटलमैन, डर, बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, देवदास , स्वदेश, कल हो ना हो, चक दे इंडिया, मैं हूं ना, माई नेम इज खान , जीरो और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। हालांकि, खान 2018 में आई निर्देशक आनंद एल राय की रोमांटिक ड्रामा फिल्म जीरो के बाद से बड़े पर्दे से बाहर हैं। फिल्म जगत में अपने 29 साल का जश्न मनाने के लिए ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब सत्र में अभिनेता से जब पूछा गया कि वह फिलहाल जिंदगी के किस मोड़ पर हैं तो उन्होंने इसका साधारण सा जवाब दिया, दोबारा उठ खड़े होने के… फिल्मों में अपने समय को अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ 30 वर्ष बताते हुए खान ने कहा कि वह भविष्य में सिने प्रेमियों को और कहानियों की सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हर दिन ज्यादा मेहनत करें। काम करना ही प्रेरणा है। शाहरूख ने फिलहाल यश राज फिल्म्स की एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग शुरू की है, जिसका नाम पठान बताया जा रहा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


