Maa Inti Bangaaram: समांथा ने बदला तेलुगु सिनेमा का इतिहास, लेडी सुपरस्टार की फिल्म ने मचाया धमाल

0
262
Maa Inti Bangaaram: समांथा ने बदला तेलुगु सिनेमा का इतिहास, लेडी सुपरस्टार की फिल्म ने मचाया धमाल
Maa Inti Bangaaram: समांथा ने बदला तेलुगु सिनेमा का इतिहास, लेडी सुपरस्टार की फिल्म ने मचाया धमाल

मां इंति बंगारम फिल्म को लेकर चर्चा में है समांथा रुथ प्रभु
Maa Inti Bangaaram, (आज समाज), मुंबई: अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु को साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। मौजूदा समय में समांथा का नाम उनकी लेटेस्ट फिल्म मां इंति बंगारम को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसकी कमर्शियल सक्सेस की चर्चा हर तरफ हो रही है। अपनी शानदार कहानी के दम पर समांथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म मां इंति बंगारम सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

जिसके चलते ये मूवी बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने में कामयाब हुई है। इसी वजह से इसको लेकर सुर्खियां तेज हैं। समांथा रुथ प्रभु की ‘मां इंति बंगारम’ की रिलीज को 10 दिनों का समय बीता है और इस मूवी ने बंपर कमाई के दम पर तेलुगु सिनेमा का इतिहास बदल डाला है। मां इंति बंगारम से पहले कोई महिला प्रधान तेलुगु फिल्म दुनियाभर में 80 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

समांथा की सबसे सफल फिल्म

कमर्शियल तौर पर धमाका करने वाली मां इंति बंगारम अब समांथा की सोलो रिलीज के तौर पर सबसे ज्यादा सफलता हासिल करने वाली एकमात्र फिल्म भी बन गई है। इस मूवी की कहानी 80 के दशक पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री स्वर्णा का किरदार अदा किया है।

मां इंति बंगारम का बनेगा सीक्वल

फिल्म की बंपर सक्सेस को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स की तरफ से ‘मां इंति बंगारम’ के सीक्वल का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है। जिसके चलते आने वाले समय में एक बार फिर से फैंस का समांथा रुथ प्रभु का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

समांथा के पति फिल्म के निर्माता

बात की जाए समांथा रुथ प्रभु स्टारर ‘मां इंति बंगारम’ के मेकर्स की तरफ तो बीवी नंदिनी रेड्डी ने इस मूवी का निर्देशन किया है, जबकि समांथा के पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने ही इसके दूसरे पार्ट को कन्फर्म किया है।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त

  • TAGS
  • [post_tags]