Rukmini Vasant: रुक्मिणी वसंत ने इंटरनेट पर सादगी से जीता फैंस का दिल

0
156
Rukmini Vasant: रुक्मिणी वसंत ने कंतारा में खलनायिका बनकर खींच लिया था हर किसी का ध्यान।
Rukmini Vasant: रुक्मिणी वसंत ने कंतारा में खलनायिका बनकर खींच लिया था हर किसी का ध्यान।

रियल लाइफ में भी ग्लैमरस क्वीन हैं रुक्मिणी वसंत
Rukmini Vasant, (आज समाज), मुंबई: रुक्मिणी वसंत साउथ सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में खलनायिका की भूमिका निभाकर हर किसी को अपनी परफॉर्मेंस से दंग कर दिया था। अब रुक्मिणी वसंत यश की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक का हिस्सा हैं। हाल ही में फिल्म के टीजर से एक्ट्रेस की झलक सामने आई और हाथ में बंदूक लिए उनके इंटेंस और बोल्ड लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया।

कन्नड़ फिल्म बीर्बल ट्रिलॉजी से किया था डेब्यू

रुक्मिणी बसंत को सिनेमा में आए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। 29 साल की एक्ट्रेस ने 2019 में कन्नड़ फिल्म बीर्बल ट्रिलॉजी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

बघीरा और भैरथी रानागल से मिली पहचान

रुक्मिणी को सफलता साल 2024 में आई फिल्म बघीरा और भैरथी रानागल से मिली। मगर उन्हें असली स्टारडम कांतारा चैप्टर 1 से मिला। फिल्म में उन्होंने अपने मल्टीलेयर्ड कैरेक्टर को जिस तरह से निभाया, वो काबिल-ए-तारीफ था।

आने वाली फिल्में

रुक्मिणी वंसत के पास दो मोस्ट अवेटेड फिल्में हैं- टॉक्सिक और ड्रैगन। यश स्टारर टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, ड्रैगन 2027 में आ सकती है।

ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने समुद्र किनारे बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

  • TAGS
  • [post_tags]