Entertainment News: प्रियंका हर साल करवा चौथ पर व्रत रखती हैं। उन्होंने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं, जो उन्हें उनकी बेटी ने लगाई है। मेहंदी में एक जगह उनके पति निक जोनास के नाम का इनीशियल N बना है और साथ ही मालती मैरी के नाम के इनिशियल्स MM भी हैं।
घरेलू नुस्खे से लगाई मेहंदी
एक तस्वीर में प्रियंका ने दिखाया कि कैसे उन्होंने मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए उन्होंन देसी नुस्खा अपनाया है और हाथ पर चाशनी लगाई है। एक अन्य तस्वीर में निक जोनास और मालती मैरी साथ में नजर आ रहे हैं और एक में चांद निकलने का इंतजार कर रही हैं। वहीं आखिरी वाली में लाल जोड़े में सजीं प्रियंका, छत पर पति निक जोनास के साथ करवा चौथ का व्रत खोलती नजर आ रही हैं।
पर्व की तस्वीरें शेयर कीं
प्रियंका चोपड़ा अक्सर परिवार के साथ अपने इंडियन फेस्टिवल सेलिब्रेशन की झलक शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने घर पर दशहरा और कन्या पूजन की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास साथ-साथ कन्या पूजन करते दिखे। दोनों ने अपनी बेटी मालती मैरी के पैर धोए, टीका लगाया और खाना खिलाया। इस दौरान मालती के गले में एक लाल रंग की चुनरी भी देखी गई। अब एक्ट्रेस ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है।


