नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर वो बेहोशी की हालत में पाए गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. नाना के निधन की खबर से बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले सदमे में हैं.
नाना पाटेकर फिल्मों के साथ -साथ सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहते थे.उनके अचानक निधन की खबर ने लोगों को सदमे में डाल दिया है. पूरी दुनिया के उनके निधन पर संदेश आ रहे हैं. हर कोई इसे लेकर अपनी संवेदना जाहिर कर रहा है. चलिए हम जान लेते हैं कि नाना के परिवार में कौन कौन था जिसे वो अपने पीछे इतना बड़ा दर्द देकर चले गए.

नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन था?
नाना पाटेकर के पिता का नाम गजानंद पाटेकर था वो टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े हुए थे. 1 जनवरी 1951 को नाना का जन्म महाराष्ट्र के एक बेहद साधारण से परिवार में हुआ था. नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उन्होने साल 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी. उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम फिल्मों में काम किया था और नेशनल अवॉर्ड भी जीत चकी हैं. फिल्म से हटकर उन्होंने एक बैंक अधिकारी के तौर पर काम किया. दोनों की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक चली और आपसी सहमति से अलग रहने का फैसला लिया. नाना और नील के दो बेटे के माता पिता बने. एक बेटे दुर्वासा की करीब ढाई साल की उम्र में बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. दूसरे बेटे मल्हार पाटेकर फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं।
पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस
नाना पाटेकर के पास पुणे के पास खड़कवासला में करीब 27 एकड़ में फैला फार्महाउस भी था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फार्महाउस में सात कमरे और एक बड़ा हॉल था. यहां गेहूं और धान की खेती भी की जाती थी. बताया जाता है कि खेती से होने वाली कमाई को खेत में काम करने वाले लोगों और स्थानीय किसानों के बीच बांटा जाता था. इसके अलावा पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनकी एक संपत्ति थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नाना की नेट वर्थ 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच है. रिपोर्ट्स की माने तो आखिरी के सालों में नाना एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते थे.
नाना पाटेकर के पास कौन सी कारें थीं?
नाना पाटेकर को महंगी और लग्जरी कारों का बड़ा शौक नहीं था. उनकी कारों में महिंद्रा जीप CJ4, ऑडी Q7 और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां शामिल होने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. उनकी कारों का चुनाव भी उनकी सादगी और जरूरत के मुताबिक जीवन जीने की सोच को दिखाता था.
मुंबई में छोटा सा घर
इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नाना पाटेकर लंबे समय तक मुंबई के अंधेरी में करीब 750 वर्ग फुट के एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहे. जिस घर में वो रहा करते थे उसको उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में 1.1 लाख रुपये में खरीदा था. इसती आज अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है. नाना पाटेकर ने गोवा में भी एक घर खरीदा था. उन्होंने अपने जीवन के आखिरी समय का ज्यादातर समय यहीं बिताया. गोवा का घर मुंबई में उनके घर की तुलना में आधुनिक और सुविधाजनक है.


