SAMUK motion picture release: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘समुक’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह एक साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार एक नए अवतार में दिख रहे हैं। मेकर्स ने 16 नवंबर को ‘समुक’ का एक मोशन पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट भी बताई है।
‘समुक’ का मोशन पोस्टर जारी
मेकर्स ने सोमवार को ‘समुक’ का मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें एक रहस्यमयी जानवर दिख रहा है, जिसके मुंह से कुछ लिक्विड गिर रहा है। इसके बाद सूट-बूट में अक्षय कुमार एक जंगल में एक्शन मोड में दिखाई देते हैं। उनके हाथ में एक बंदूक नजर आती है और जंगल में वह घात लगाए दिखते हैं। ‘समुक’ के मोशन पोस्टर ने फिल्म की अनोखी दुनिया की पहली झलक दिखाई है। कहानी के बारे में ज्यादा कुछ बताए बिना ही दर्शकों के मन में उत्सुकता जगाता है।
रिलीज डेट भी अनाउंस
मेकर्स ने मोशन पोस्टर में ‘समुक’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है, जिसके अनुसार यह फिल्म मई 2027 में रिलीज होगी। फिल्म 28 मई, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले, सुबह 11:07 बजे मेकर्स ने एक रहस्यमयी संदेश शेयर किया, जिसमें दोपहर 2:07 बजे कुछ खुलासा करने का वादा किया गया था। आम एक्शन फिल्मों के प्रमोशन से अलग, मेकर्स ने इसकी डिटेल्स को गुप्त रखा है।
बिना किसी VFX के बनी ‘समुक’
मेकर्स ने हाल ही में बताया कि ‘समुक’ में किसी भी तरह के VFX का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, यह फिल्म पूरी तरह से ‘रियल’ अनुभव देने का वादा करती है। इस फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। ‘समुक’ ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही है, जिसे विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं।
इन सितारों से सजी है फिल्म
इस फिल्म में अक्षय के अलावा, रुक्मिणी मैत्र, विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर, बनिता संधू और स्वानंद किरकिरे भी नजर आएंगे। प्रोड्यूसर्स ने अभी तक उनके किरदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट तो अनाउंस कर दी है, लेकिन कहानी और किरदारों के बारे में और जानकारी आना अभी बाकी है। अक्षय कुमार को आखिरी बार ‘हैवान’ में देखा गया था।


