Sharad Kapoor News: 90 के दशक में सुपर स्टार और पूर्व CM की पोती से शादी, आज तंगहाली में जीने को मजूबर, जानें कौन हैं शरद कपूर

0
61

Sharad Kapoor News: हाल ही में शरद कपूर की तंगहाली की खबरें आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं। 90वें के दशक में बॉलीवुड में जिस अभिनेता की तूती बोलती थी आज उसकी हालत बेहद बद्तर हो गई है। हालत यह हो गई है कि आज वे गुमनामी का जीवन जीने को मजबूर हैं। चलिए, जानते हैं कि यह एक्टर कौन हैं और इनका फिल्मी सफर कैसा रहा।

कोलकाता में हुआ जन्म

शरद कपूर एक पंजाबी परिवार से आते हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद के पिता पेशावर में रहने वाले एक पंजाबी परिवार में आर्किटेक्ट के रूप में काम करते थे। हालांकि, उनके माता-पिता के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

किस फिल्म से की शुरुआत?

शरद कपूर ने साल 1996 में आई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘दस्तक’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सुष्मिता सेन भी अहम भूमिका में थीं। मगर उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 2000 में आई फिल्म ‘जोश’ के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसमें उन्होंने गोवा में रहने वाले एक गिरोह के सरगना का किरदार निभाया था, जिसकी कई लोगों से दुश्मनी थी।

उन्होंने जे.पी. दत्ता की फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ (2003) में मेजर विजय भास्कर और फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक्ष्य’ (2004) में मेजर बिनोद सेनगुप्ता शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों ने भारतीय सिनेमा के युद्ध-फिल्म शैली में यादगार भूमिकाएं निभाईं। सलमान खान की फिल्म ‘ये है जलवा’ में भी वह दिखाई दिए। इन सब के अलावा शरद को ‘तमन्ना’, ‘त्रिशक्ति’ और ‘इसकी टोपी उसके सर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से शादी

शरद कपूर ने साल 2008 में कोयल बसु से शादी की। कोयल पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती हैं। कथित तौर पर कपल की संतान भी है। हालांकि, शरद ने हमेशा अपने व्यक्तिगत जीवन को लाइमलाइट सो दूर रखा। इस वजह से कोयल के बारे में कोई भी करीब से नहीं जानता।

2024 में यौन उत्पीड़न का केस

साल 2024 अभिनेता के लिए मुश्किलें लेकर आया। जब 27 नवंबर को खार पुलिस में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि अभिनेता ने पेशेवर काम पर चर्चा के बहाने उसे अपने घर बुलाया, लेकिन उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

गुमनामी में जीने को मजबूर

कुछ दिनों पहले एक एनजीओ प्रतिनिधि ने शरद कपूर का वीडियो साझा किया। उसमें शरद ने खुलकर बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और पिछले दो साल से बिस्तर पर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें काम और आर्थिक मदद की जरूरत है, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

  • TAGS
  • [post_tags]