Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लंबे समय से इस पॉपुलर सीरीज के स्पिनऑफ का इंतजार कर रहे दर्शकों ने फिल्म को शानदार शुरुआत दी. शुक्रवार को रिलीज हुई यह बड़े बजट की फिल्म अपने पुराने किरदारों और नए चेहरों के साथ ओटीटी की चर्चित फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर उतारा है.
पहले दिन हुई बंपर कमाई (Mirzapur The Movie box office collection day 1)
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन उम्मीदों के मुताबिक जबरदस्त प्रदर्शन किया. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शुक्रवार को ₹24.75 करोड़ का कलेक्शन किया. खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य रूप से कैरेक्टर एक्टर्स नजर आ रहे हैं और कोई पारंपरिक ए-लिस्ट सुपरस्टार इसकी कमान नहीं संभाल रहा. इसके बावजूद इतनी बड़ी ओपनिंग फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाती है.
पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने ‘सैयारा’ के ₹22 करोड़ और ‘आवारापन 2’ के ₹21.50 करोड़ के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया.
दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल (Mirzapur The Movie box office collection day 2)
शनिवार को भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार धीमी नहीं पड़ी. Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ₹31 करोड़ का कलेक्शन किया. इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जिसने ₹30.75 करोड़ कमाए. वहीं तेलुगु डब वर्जन से केवल ₹0.25 करोड़ की कमाई हुई. दो दिनों में फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹68.20 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन ₹56.75 करोड़ पहुंच गया है.
कौन-कौन हैं फिल्म में?
Amazon MGM Studios और Excel Entertainment द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. कहानी और पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने Excel Entertainment के बैनर तले इसका निर्माण किया है. कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं.
फिल्म में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी कर रहे हैं. रसिका दुग्गल और हर्षिता गौर भी बीना त्रिपाठी और डिंपी पंडित की भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. इसके अलावा श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, सुशांत सिंह और मोहित मलिक समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.


