Sargun Mehta: लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की नेट वर्थ, ऐसी है एक्ट्रेस सरगुन मेहता की लाइफस्टाइल

0
184
Sargun Mehta: लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की नेट वर्थ, ऐसी है एक्ट्रेस सरगुन मेहता की लाइफस्टाइल
Sargun Mehta: लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की नेट वर्थ, ऐसी है एक्ट्रेस सरगुन मेहता की लाइफस्टाइल

अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस
Sargun Mehta, (आज समाज), मुंबई: लग्जरी गाड़ियों की मालकिन सरगुन मेहता को गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उनका गाड़ियों का कलेक्शन शानदार है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के पास BMW X7 है जिसकी कीमत तकरीबन 1.2 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास 50 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज समेत सी-क्लास गाड़िया हैं।

सरगुन मेहता ने अपने दम पर न सिर्फ नाम कमाया है, बल्कि अच्छी-खासी अर्निंग भी की है। अपने लगभग 17 साल के करियर में उन्होंने अच्छी-खासी संपत्ति बनाकर खड़ी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरगुन मेहता तकरीबन 84.34 करोड़ रुपये नेट वर्थ की मालकिन हैं।

खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोल चुकी सरगुन मेहता

सरगुन मेहता पंजाबी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस तो नजर आती ही हैं। इसके अलावा वो अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोल चुकी हैं। इसका नाम उन्होंने ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट रखा है। कलर्स टीवी का पॉपुलर शो उड़ारियाँ भी इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना है। सरगुन मेहता ने पति रवि दुबे संग इस शो को बनाने के साथ ही लेखन भी किया है।

एक फिल्म के लिए तकरीबन 2 करोड़ तक फीस लेती हैं सरगुन

जानकारी के मुताबिक सरगुन मेहता एक फिल्म के लिए तकरीबन 2 करोड़ तक फीस लेती हैं। इसी के साथ वह म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती हैं, जिसके लिए 10 से 15 लाख तक चार्ज करती हैं। वहीं एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करती हैं।

रवि दुवे से की शादी

सरगुन मेहता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर रवि दुवे से शादी की है। दोनों इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। सरगुन मेहता और रवि दुबे का मुंबई में करोड़ों की कीमत का एक शानदार घर भी है। हालांकि दोनों बांद्रा वेस्ट में किराए पर एक फ्लैट में रहते हैं और ये भी काफी लग्जरी है।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त

  • TAGS
  • [post_tags]