25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। करिश्मा इस खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने इस रिवाज को तोड़ते हुए अभिनय में कदम रखा और सफलता पाई। उनसे पहले शशि कपूर की बेटी संजना ने भी फिल्मों में कदम रखा था लेकिन वो चल नहीं पाईं। करिश्मा कपूर अब भले ही पूरी तरह से सिनेमा में सक्रिय न हों, लेकिन उन्होंने 90 के दशक में एक से बढ़कर अच्छे और मुश्किल किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीता है। 17 साल की करिश्मा ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अभिनय की शुरूआत की। करिश्मा ने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। करिश्मा की दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों के अलावा करीना कपूर भी हैं। फोटो में सभी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस मौके पर तीनों ने शिमरी ड्रेस पहना है। बर्थडे सेलिब्रेशन करीना कपूर के घर पर हुआ।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


