पवन सिंह पर फिदा हुईं आम्रपाली दुबे? बिग बॉस में खोला राज, निरहुआ संग रिश्तों पर भी बोलीं

0
92

Entertainment News: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे बिग बॉस 20 में दिनेश लाल निरहुआ को लेकर अक्सर बातें करती नजर आती हैं। लेकिन एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निरहुआ से उनका कोई अफेयर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह सिंगल हैं, लेकिन उनके साथ उनका कुछ हो नहीं सकता।

कहा-कई लोगों को मोटापा पसंद

दरअसल, माही ने आम्रपाली से निरहुआ और उनके रिलेशन को लेकर इनडायरेक्टली पूछा, बॉयफ्रेंड नहीं है? आम्रपाली बोलती हैं कि वह कई साल से सिंगल हैं। माही फिर उन्हें चिढ़ाती हैं कि अब तो पतले होकर जा रहे हो, अब तो बन ही जाएगा। इस पर आम्रपाली तुरंत बोलती हैं कि मोटापे से बॉयफ्रेंड नहीं है, ऐसा नहीं है। कई लोग हैं जिन्हें मोटापा पसंद है।

पवन सिंह के बारे में दिया यह जवाब

माही फिर पूछती हैं कि क्या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी कोई सिंगल आदमी नहीं है? इस पर आम्रपाली बोलती हैं पवन सिंह हैं, उनका अभी तलाक हो रहा है। लेकिन वह यह भी क्लीयर करती हैं कि उन दोनों के बीच कुछ नहीं हो सकता कभी।

‘निरहुआ की गर्लफ्रेंड रही होगा’

इसके बाद फिर निरहुआ की शादी को लेकर डिस्कशन होता है। आम्रपाली बोलती हैं, उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं। अरेन्ज मैरिज है। वो एक्टर बने उससे पहले ही उनकी शादी हो गई थी। माही ने फिर पूछा कि क्या निरहुआ ने सिर्फ एक बार शादी की है या उनकी कोई गर्लफ्रेंड भी रही है? आम्रपाली बोलती हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होगी।

पर्दे पर पसंद करते हैं जोड़ी

गौरतलब है कि आम्रपाली और निरहुआ का नाम कई सालों से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताया है। दोनों ने पहली बार साथ में फिल्म 2014 में आई भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में किया था। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ काम करते नजर आए हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]