Hanuman Ansh BOC Day 30: 30वें दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

0
162

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: बड़े पर्दे पर मिर्जापुर: द मूवी की दस्तक के बावजूद ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस जलवा कम नहीं हुआ है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी रफ्तार से सभी को चौंका दिया है. शुरुआत में लाखों तक सीमित रहने वाली कमाई अब करोड़ों में पहुंच चुकी है. वहीं, टॉक्सिक भी इस फिल्म के सामने खास असर नहीं छोड़ पाई.

30वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया शानदार कारोबार (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30H)

फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दिन फिल्म के कुल 6,055 शोज हुए. इसके साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 117.40 करोड़ रुपये हो गया है.

कमाई में 65 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी

30वें दिन से पहले फिल्म का कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये था. ऐसे में अगले दिन कमाई में लगभग 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अब 99.3 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

इससे पहले ‘हनुमान अंश’ ने सबसे ज्यादा कमाई 24वें दिन की थी, जब फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब 30वें दिन के कलेक्शन ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. पिछले वीकेंड में भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिला था.

दर्शकों के बीच बना जबरदस्त क्रेज

‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ सपोर्ट मिल रहा है. थिएटर में दर्शक दमदार दृश्यों पर तालियां और सीटियां बजाने के साथ ‘जय हनुमान’ के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं. फिल्म का VFX, बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहे हैं.

फिल्म की दमदार कहानी, प्रभावशाली अभिनय और शक्तिशाली संदेश ने इसे लंबे समय तक चर्चा में बनाए रखा है. अगर कमाई का यह सिलसिला जारी रहा, तो ‘हनुमान अंश’ जल्द ही 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है.

 

  • TAGS
  • [post_tags]