पंचायत की ‘प्रधान’ शादी से पहले बनी थीं मां ! 5 एक्ट्रेस ने भी लिया ऐसा फैसला, फैंस के दिलों पर कर रहीं राज !

0
171
Bollywood actresses became mothers before marriage, Neena Gupta motherhood story, Kalki Koechlin daughter and parenting journey, Indian actresses single motherhood stories, celebrities who chose motherhood without marriage, Bollywood actress personal life news, बिना शादी मां बनीं अभिनेत्रियां, नीना गुप्ता की कहानी, बॉलीवुड एक्ट्रेस मदरहुड, सेलिब्रिटी मदरहुड स्टोरी
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस शादी से पहले ही मां बन गई थीं, जिनमें सबसे चर्चित नाम नीना गुप्ता का है।

Unconventional Motherhood Stories: ओटीटी की सबसे फेमस वेब सीरीज पंचायत आपने भी देखी होगी। इस वेब सीरीज में फुलैरा की प्रधान का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की एक्टिंग बेहद जबरदस्त है। उनकी एक्टिंग से भी कहीं ज्यादा चर्चा उनकी निजी जिंदगी की होती रही है। बॉलीवुड की दुनिया में रिश्ते और निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। खासकर जब कोई एक्ट्रेस शादी से पहले मां बनने का फैसला करती है, तो यह खबर सुर्खियां बटोर लेती है। नीना गुप्ता समेत कई एक्ट्रेस ने अलग रास्ता चुनते हुए शादी से पहले मां बनने का फैसला लिया। उन्होंने यह साबित किया कि मां बनने का रिश्ता सिर्फ शादी से नहीं, बल्कि प्यार, जिम्मेदारी और भावनाओं से जुड़ा होता है। कई एक्ट्रेस ने इस तरह का बोल्ड फैसला लिया। बस अंतर इतना था कि किसी ने अपने एक्सपीरिएंस को खुलकर शेयर किया, तो किसी ने अपनी निजी जिंदगी को बिल्कुल गुपचुप रखा।

नीना गुप्ता ने अकेले की बेटी की परवरिश

नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिनका निजी जीवन हमेशा चर्चाओं में रहा। 1980 के दशक में वह बिना शादी मां बनी थीं, जब समाज में इस तरह के फैसलों को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से उनके रिश्ते के दौरान हुआ था। नीना ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले की और अपने करियर के साथ मां की जिम्मेदारी भी निभाई। कई सालों बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दौर पर खुलकर बात की और बताया कि उस समय उन्हें कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आज नीना और मसाबा का रिश्ता मां-बेटी के मजबूत रिश्ते की मिसाल माना जाता है। आज भी नीना गुप्ता पंचायत जैसी वेब सीरीज से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।

कल्कि कोचलिन भी शादी से पहले मां बनीं

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, ये जवानी है दीवानी और मार्गरेटा विद अ स्ट्रॉ जैसी फिल्मों में दमदार रोल कर चुकी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने साल 2020 में अपनी बेटी सैफो को जन्म दिया था। उस समय वह अपने पार्टनर गाय हर्शबर्ग के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की थी। कल्कि ने प्रेग्नेंसी और मां बनने के अपने अनुभव को काफी खुले अंदाज में शेयर किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि मैटरनिटी उनके लिए एक नया और बेहद भावनात्मक सफर रहा। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे की परवरिश में सबसे महत्वपूर्ण चीज प्यार, देखभाल और जिम्मेदारी है। कल्कि ने अपनी बेटी के जन्म के बाद काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की।

माही गिल ने लंबे समय तक छिपाया राज

साहब, बीवी और गैंगस्टर मूवी में शानदार एक्टिंग करने वाली माही गिल ने लंबे समय तक अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। एक्ट्रेस ने साल 2019 में खुलासा किया था कि उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वेरोनिका है। माही ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया और उस समय वह शादीशुदा नहीं थीं। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रखने का फैसला किया था। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली माही ने अपने इस फैसले को सहजता से स्वीकार किया। मां बनना उनके जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव है।

सारिका ठाकुर का फैसला भी रहा बोल्ड

जान दुश्मन (1979), सत्ते पे सत्ता (1982) और क्लब 60 जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सारिका ठाकुर भी बिन ब्याहे मां बनी थीं। सारिका और अभिनेता कमल हासन के रिश्ते ने उस दौर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सारिका की बड़ी बेटी श्रुति हासन का जन्म शादी से पहले हुआ था। बाद में सारिका और कमल हासन ने शादी की और उनकी दूसरी बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। सारिका ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश और करियर दोनों को संभाला। आज उनकी दोनों बेटियां फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

इलियाना डिक्रूज की खबर ने चौंकाया

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म बर्फी (2012) और रुस्तम (2016) में काम कर चुकी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इलियाना ने साल 2023 में अपनी प्रेग्नेंसी एनाउंस कर सभी को चौंका दिया था। बाद में सामने आया कि उन्होंने मई 2023 में माइकल डोलन से गुपचुप शादी कर ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखा, लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने इस नए सफर की खुशी अपने फैंस के साथ बांटी।

ईशा शरवानी की निजी जिंदगी रही सीक्रेट

लक बाय चांस (2009), दरवाजा बंद रखो (2006) और गुड बॉय बैड बॉय (2007) जैसी फिल्मों में जलवा बिखेरनी वाली एक्ट्रेस ईशा शरवानी ने भी शादी के बिना मां बनने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने साल 2017 में अपने बेटे लुका को जन्म दिया था। ईशा ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखा। उन्होंने अपने बेटे की परवरिश को प्राथमिकता दी और ग्लैमर की दुनिया से कुछ दूरी बनाई। एक बेहतरीन डांसर और अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली ईशा ने अपने मातृत्व के सफर को शांत और निजी तरीके से आगे बढ़ाया।

  • TAGS
  • [post_tags]