Drishyam 3: कोरोना काल में ‘दृश्यम 2’ को लेकर था बड़ा डर, तब्बू ने अब किया खुलासा; बताया कुछ ऐसा

0
81

Drishyam 3: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री तब्बू एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उनकी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार कहानी में पुराने चेहरों के साथ कुछ नए किरदार भी नजर आएंगे.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान तब्बू ने ‘दृश्यम 2’ से जुड़ा एक पुराना एक्सपीरिएंस शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

‘दृश्यम 2’ को लेकर दोस्तों ने जताई थी चिंता

तब्बू ने बताया कि जब ‘दृश्यम 2’ रिलीज होने वाली थी, तब कोरोना महामारी के कारण हालात बेहद मुश्किल थे. इसके अलावा फिल्म का मलयालम वर्जन पहले ही रिलीज हो चुका था और काफी लोग उसे देख चुके थे. ऐसे में हिंदी वर्जन को लेकर मेकर्स के मन में भी कई सवाल थे. तब्बू ने याद करते हुए कहा, ‘ये आ रही है, तुम लोगों की फिल्म कौन देखने जाएगा?’

एक्ट्रेस ने बताया कि दोस्तों की बात सुनकर वह खुद भी परेशान हो गई थीं. उन्हें लगा था कि शायद दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचेंगे.

मलयालम वर्जन बना था चिंता की वजह

तब्बू के मुताबिक, चिंता की एक बड़ी वजह यह भी थी कि मलयालम वर्जन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी थी. ऐसे में उन्हें डर था कि हिंदी दर्शक पहले से कहानी जानने के कारण फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे. कोरोना के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की वापसी भी एक बड़ा सवाल थी.

हालांकि, रिलीज के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और तब्बू की चिंता खुशी में बदल गई.

कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?

अब तब्बू और अजय देवगन एक बार फिर ‘दृश्यम 3’ में साथ नजर आएंगे. फिल्म का नाम ‘दृश्यम द कन्कलूजन’ बताया गया है और इसकी कहानी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

  • TAGS
  • [post_tags]