Cristiano Ronaldo Girlfriend List: जॉर्जिना से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, भारतीय हसीना का भी है नाम; देखें लिस्ट

0
54
Cristiano Ronaldo Girlfriend List: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट के बारे में.

Cristiano Ronaldo Girlfriend List: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू हो गया है. पुर्तगाल के इस दिग्गज फुटबॉलर ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक निजी समारोह में शादी की. दोनों 2016 से साथ हैं और इस दौरान उन्होंने एक परिवार भी बनाया.

हालांकि, जॉर्जिना रोनाल्डो की जिंदगी में आने वाली पहली महिला नहीं हैं. फुटबॉल की दुनिया में मशहूर होने के साथ-साथ रोनाल्डो की लव लाइफ भी लंबे समय तक सुर्खियों में रही है. उनका नाम मॉडल्स, एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटीज समेत कई चर्चित महिलाओं के साथ जोड़ा गया. इनमें से कुछ रिश्तों की पुष्टि हुई, जबकि कुछ सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और चर्चाओं तक सीमित रहे. आइए जानते हैं जॉर्जिना से पहले किन महिलाओं के साथ रोनाल्डो का नाम जुड़ा था.

जॉर्डाना जार्डेल (Cristiano Ronaldo Jordana Jardel)

जॉर्डाना जार्डेल को रोनाल्डो की शुरुआती गर्लफ्रेंड्स में गिना जाता है. उस समय रोनाल्डो अपने फुटबॉल करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात जॉर्डाना के भाई मारियो जार्डेल के जरिए हुई थी. मारियो उस समय स्पोर्टिंग लिस्बन में रोनाल्डो के साथ खेलते थे.

मर्शे रोमेरो (Cristiano Ronaldo Merche Romero)

पुर्तगाल की मॉडल और टीवी प्रेजेंटर मर्शे रोमेरो का नाम भी रोनाल्डो के साथ जुड़ा. दोनों के बीच 2005 से 2006 के दौरान करीब एक साल तक रिश्ते की खबरें सामने आईं. ये वो दौर था जब रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए अपने करियर को मजबूत कर रहे थे.

सोराया शावेस (Cristiano Ronaldo Soraia Chaves)

पुर्तगाली एक्ट्रेस सोराया शावेस का नाम भी 2006 में रोनाल्डो के साथ जोड़ा गया था. बाद में उन्होंने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई. 2007 की फिल्म Call Girl के बाद उन्हें खास पहचान मिली और वह पुर्तगाल की जानी-मानी एक्ट्रेस में शामिल हो गईं.

बिपाशा बसु (Cristiano Ronaldo Bipasha Basu)

रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम भी काफी चर्चा में रहा है. दोनों की मुलाकात 2007 में लिस्बन में न्यू सेवन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के साथ पार्टी करने की तस्वीरें सामने आईं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हो गईं.

पेरिस हिल्टन (Cristiano Ronaldo Paris Hilton)

2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से रियल मैड्रिड जाने के बाद रोनाल्डो का नाम अमेरिकी सोशलाइट और बिजनेसवुमन पेरिस हिल्टन के साथ जोड़ा गया. दोनों को लॉस एंजिल्स में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो गई.

किम कार्दशियन (Cristiano Ronaldo Kim Kardashian)

रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन का नाम भी 2010 में रोनाल्डो के साथ जोड़ा गया. दोनों को स्पेन में साथ देखा गया था और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके बीच नजदीकियों की बात कही गई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि किम ने रोनाल्डो के साथ डिनर किया और मैड्रिड स्थित उनके घर भी गईं.