Bigg Boss 20 Written Update: बिग बॉस 20 में मचा बवाल! काजी और युंग डीएसए की भिड़ंत से गरमाया घर

0
142

Bigg Boss 20 Written Update 8 September 2026: बिग बॉस 20 के 8 सितंबर के एपिसोड की शुरुआत लव गिल द्वारा काजी तौकीर से कैप्टेंसी टास्क में उनके फैसले पर सवाल उठाने से होती है. इसी बीच युंग DSA और काजी के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है. दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते हैं. काजी सख्त लहजे में कहते हैं, ‘मेरे पर चढ़ मत, चुप बैठ. मैं संचालक हूं, मेरी मरजी वैसा करूंगा.’ टास्क खत्म होने के बाद युंग DSA, आसिफ और कुशल को कैप्टेंसी की रेस के फाइनल दावेदार घोषित किया जाता है.

अरिश्फा और अमरपाली दुबे के बीच बढ़ा विवाद

इसके बाद अरिश्फा खान, अमरपाली दुबे द्वारा उन्हें ‘बच्चा’ कहे जाने पर नाराज नजर आती हैं. वह कहती हैं कि उन्हें बच्चा समझकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उनका दिमाग घर के बाकी सदस्यों से ज्यादा तेज है. अमरपाली पलटकर कहती हैं, ‘रील कट गई, रील कट गई…बस रहने दो.’

बात जल्द ही बड़े विवाद में बदल जाती है. अरिश्फा जवाब देती हैं, ‘मुझे रील कटाने की जरूरत नहीं है, मेरी रील यूहीं कट जाती है’ मामला बढ़ने पर अमरपाली उन्हें छूने से मना करती हैं.

माहि विज ने अरिश्फा को लगाई फटकार

अरिश्फा की बात सुनकर माहि विज भड़क जाती हैं और कहती हैं, ‘किस बात के पाखंडी? तुम्हारे साथ क्या गलत है? चुप रहो एफके!’ वहीं अमरपाली ने भी आरोप लगाते हुए कहा, ‘बच्चे, तुम बोल नहीं सकते.. बस थोड़ा गर्म पानी ले आओ.’ उन्होंने यह भी कहा, ”हम पढ़ाई करते थे और टिकटॉक वीडियो नहीं बनाते थे.’

रात में यंग डीएसए, स्काउट से काजी को लेकर चर्चा करते हुए कहते हैं, ‘वह अब सुर्खियों में नहीं थे, इसलिए बिग बॉस उन्हें फिर से सुर्खियों में लाने के लिए ले आए.’

नॉमिनेशन में चार कंटेस्टेंट फंसे

अगले दिन अमरपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर माहि विज की टिप्पणी पर नाराजगी जताई. बाद में अरिश्फा ने अमरपाली से माफी मांगी और अमरपाली ने साफ किया कि उनका मकसद अरिश्फा को ‘बच्चा’ समझकर कम आंकना नहीं था. इसके बाद नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हुई. नियमों के मुताबिक कंटेस्टेंट्स को दो घरवालों को नॉमिनेट करना था. आखिर में लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए.

  • TAGS
  • [post_tags]