BB20 Weekend Ka Vaar Highlights: पहले वीकेंड का वार में सलमान ने लगाई घरवालों की क्लास, काजी बने रॉकस्टार

0
122

Bigg Boss 20 Written Update 12 September: ‘बिग बॉस 20’ का पहला वीकेंड का वार धमाकेदार रहा. सलमान खान ने जहां घरवालों को उनकी गलतियों पर जमकर फटकार लगाई, वहीं इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी की. काजी तौकीर ने अपने अंदाज से सलमान का दिल जीत लिया.

अमन और आसिफ में छिड़ी जोरदार जंग

एपिसोड की शुरुआत में सलमान ने डांस करते हुए एंट्री की. घर में कनिका और यंग के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद गुल्लू और स्काउट भी थाली रखने की बात पर भिड़ गए. वहीं, अमन गांधी और आसिफ के बीच डाइनिंग टेबल पर रखे डिब्बे को लेकर विवाद बढ़ गया. दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई. अमन ने आसिफ को ‘गंवार’ और ‘मक्खन’ तक कह दिया. आसिफ ने जवाब में कहा, “बाहर मिल तब बताऊंगा.” मामला मारपीट तक पहुंचने से पहले बाकी घरवालों ने दोनों को रोक लिया.

सलमान ने माही, आम्रपाली और कनिका को दी सलाह

सलमान ने माही से बच्चों की याद को लेकर सवाल किया. आम्रपाली से उन्होंने पूछा कि क्या घर में उनकी तरफ से कोई कमी रह गई है. कनिका को भी सलमान ने गेम को लेकर अपनी रणनीति पर ध्यान देने की सलाह दी और कहा कि जो आप कर रही हैं, वही करिए.

काजी बने ‘रॉकस्टार’

सलमान ने काजी तौकीर की तारीफ करते हुए कहा कि घर में भले ही कई स्टार हों, लेकिन रॉकस्टार सिर्फ काजी हैं. काजी ने ‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी’ स्टेप किया और बाकी घरवालों ने भी उनका साथ दिया. इसके बाद एक्टिविटी एरिया में मैरी कॉम ने गाना गाया और यंग ने रैप किया.

टास्क में खुली घरवालों की पोल

काजी और यंग के बीच हुए टास्क में घरवालों को तय करना था कि किसे म्यूट किया जाए. इसके बाद अरिश्फा की उम्र को लेकर सलमान ने कहा कि कुछ बचकानी हरकतों के कारण लोग उन्हें बच्चा कह रहे हैं. एक अन्य टास्क में अरिश्फा ने कनिका, लव, आम्रपाली, काजी और आसिफ को बच्चों से जुड़े प्रॉप्स दिए.

कौन बना ‘बॉस’, कौन हुआ ‘लॉस’?

‘बॉस और लॉस’ टास्क में घरवालों ने एक-दूसरे के नाम चुने. काजी को कई कंटेस्टेंट्स ने बॉस बताया, जबकि अमन, स्काउट और लव जैसे नाम कई बार ‘लॉस’ के लिए सामने आए.

सलमान ने उदिति, रोहैद और रीति को गेम में सक्रिय होने की सलाह दी. उन्होंने घरवालों से कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें खुद को भी देखना चाहिए.

 

  • TAGS
  • [post_tags]