Bigg Boss 20: पहले ही हफ्ते इन 5 हसीनाओं पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, एक का सफर होगा खत्म!

0
100

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी महज दो दिन हुए हैं, लेकिन घर में रिश्तों की असली तस्वीर सामने आने लगी है. शुरुआती दौर की दोस्ती और मुस्कुराहटों के बीच अब नॉमिनेशन की तलवार लटक चुकी है. पहले ही नॉमिनेशन टास्क ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है और पांच चर्चित महिला कंटेस्टेंट्स एविक्शन के खतरे में आ गई हैं.

ये पांच कंटेस्टेंट्स हुईं नॉमिनेट

पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में लव गिल, कनिका मान, अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे और उदिति सिंह को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है. इनमें से किसी एक का सफर पहले वीकेंड का वार के बाद खत्म हो सकता है. हालांकि, इस बार शो में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी देखने को मिला है. कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफलाइन हैं, ऐसे में पहली बार बाहर होने के बाद भी उन्हें दूसरे मौके के जरिए गेम में बने रहने का अवसर मिल सकता है.

लव गिल पर सबसे ज्यादा निशाना

पहले नॉमिनेशन में पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल लव गिल सबसे बड़ा टारगेट बनीं. कनिका, उदिति, अमन और रैपर यंग डी.एस.ए ने उन्हें नॉमिनेट किया. घर में शुरुआत से ही खुलकर अपनी बात रखने का उनका अंदाज कई सदस्यों को पसंद नहीं आया. वहीं अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे, कनिका मान और उदिति सिंह को तीन-तीन वोट मिले.

मैरी कॉम और माही विज ने बदला समीकरण

नॉमिनेशन टास्क में मैरी कॉम और माही विज के फैसलों ने भी खूब ध्यान खींचा. मैरी कॉम ने रोडीज विनर कुशाल तंवर (गुल्लू) और अर्शिफा खान का नाम लिया. वहीं माही विज ने अर्शिफा खान और उदिति सिंह को नॉमिनेट किया.

वोटिंग में अर्शिफा को मैरी कॉम, स्काउट और यंग डी.एस.ए ने, कनिका को आसिफ खान, रोहेद खान और आम्रपाली दुबे ने, आम्रपाली को अर्शिफा, अमन गांधी और गुल्लू ने, जबकि उदिति को आसिफ, स्काउट और रीति तिवारी ने नॉमिनेट किया.

अब फैंस के वोट पर टिकी नजर

पहले ही नॉमिनेशन ने साफ कर दिया है कि बिग बॉस के घर में समीकरण तेजी से बदल सकते हैं. अब मुकाबला टीवी की लोकप्रियता और डिजिटल फैन बेस के बीच भी नजर आ रहा है. कनिका मान को टीवी दर्शकों का समर्थन हासिल है, जबकि अर्शिफा खान की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग मजबूत है. वहीं आम्रपाली दुबे की यूपी-बिहार और झारखंड में लोकप्रियता भी अहम भूमिका निभा सकती है. अब देखना होगा कि दर्शकों के वोट से किस कंटेस्टेंट की किस्मत बदलती है और किसका सफर थम जाता है.

 

  • TAGS
  • [post_tags]