Tannaz Irani: 20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक

0
508
Tannaz Irani: 20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक
Tannaz Irani: 20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक

एक्ट्रेस बोली- मैं समझ नहीं पाई थी
Tannaz Irani, (आज समाज), मुंबई: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी जिंदगी पर्दे पर जितनी खुशहाल दिखाई देती है, असल में उसके पीछे उतने ही स्ट्रगल और दर्द छिपे होते हैं। कुछ कलाकार अपने रिश्तों और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने से बचते हैं, लेकिन एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के ऐसे पन्ने खोले, जिन्हें सुनकर लोग भी हैरान रह गए। प्यार, शादी, तलाक, समाज का विरोध और परिवार टूटने का दर्द, तनाज ने हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।

शादी के बाद झेलना पड़ा विरोध

तनाज ईरानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने से 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स फरीद कुरीम से शादी की थी। उस वक्त वह सिर्फ 20 साल की थीं और प्यार में पूरी तरह डूबी हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पति उन्हें हर चीज की इजाजत देते थे और उन्होंने कभी उन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई।

हालांकि, इस रिश्ते को लेकर उन्हें समाज और अपने समुदाय की तरफ से काफी विरोध झेलना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरफेथ मैरिज की वजह से उन्हें अपने ही पारसी समुदाय से दूरी का सामना करना पड़ा था।

कम उम्र में हो गया तलाक

तनाज ने बताया कि शादी के बाद वो बेहद छोटी उम्र में मां बन गई थीं। लेकिन, वक्त के साथ उनका रिश्ता टूटने लगा और आखिरकार दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने माना कि इस पूरे दौर का सबसे ज्यादा असर उनकी बेटी पर पड़ा।

उन्होंने कहा कि तलाक के बाद उनकी बेटी पूरी तरह चुप और अकेली हो गई थी। तनाज को आज भी इस बात का अफसोस है कि वो उस समय चीजों को शायद बेहतर तरीके से संभाल सकती थीं।

पति के बारे में की बात

अपने पहली शादी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, जब आप 20 साल के होते हैं, तो एक औरत के तौर पर आपका बहुत विकास होता है। वो एक अच्छे शख्स थे और उन्होंने मुझे अपनी पर्सनल लाइफ जीने की फ्रीडम दी थी, लेकिन मुझे लगता है कि मैं किसी और चीज की ही तलाश थी। मैं बाहर जाना, पार्टी करना और मौज-मस्ती करना चाहती थी, जबकि वो मुझसे कहीं ज्यादा मैच्योर थे, मैं शायद खुद को पूरी तरह से समझ नहीं पाई थीं।

करियर पर फोकस किया

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि जिंदगी के उस मुश्किल दौर ने उन्हें काफी कुछ सिखाया। तलाक के बाद उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया और टीवी और फिल्मों में अपनी नई पहचान बनाई। कहो ना प्यार है, मैं प्रेम की दीवानी हूं, 36 चाइना टाउन और कई टीवी शोज में काम करके तनाज ने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। बाद में उनकी जिंदगी में बख्तियार ईरानी आए, जिनसे उन्होंने दूसरी शादी की। शुरूआत में इस रिश्ते को लेकर भी परिवारों की तरफ से विरोध हुआ, लेकिन दोनों ने हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया।

ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

  • TAGS
  • [post_tags]