Arijit Singh Song: नए सफर पर निकले अरिजीत सिंह, रिलीज हुआ सिंगर का पहला इंडिपेंडेंट गाना ‘रैना’

0
262
Arijit Singh Song: नए सफर पर निकले अरिजीत सिंह, रिलीज हुआ सिंगर का पहला इंडिपेंडेंट गाना ‘रैना’
Arijit Singh Song: नए सफर पर निकले अरिजीत सिंह, रिलीज हुआ सिंगर का पहला इंडिपेंडेंट गाना ‘रैना’

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले चुके अरिजीत सिंह
Arijit Singh Song, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और दिल छू लेने वाली आवाज वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने संगीत सफर में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद अपना पहला इंडिपेंडेंट गाना रैना रिलीज किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। गाना रिलीज होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया जुटाई है। ये कदम संगीत प्रेमियों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा।

अरिजीत सिंह का पहला इंडिपेंडेंट गाना रैना को 27 फरवरी 2026 को रिलीज किया गया और ये एक रोमांटिक, शांत लेकिन काफी इमोशनल ट्रैक है, जो प्यार और सुकून में खो जाने के इमोशन को सुंदर शब्दों और धुनों में उकेरता है। गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं और ये गाना गरूडा म्यूजिक के बैनर तले जारी किया गया है। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई क्योंकि लोग अरिजीत की आवाज की गहराई और भावनात्मकता से गहरे रूप से जुड़ रहे हैं।

अचानक की थी अनाउंसमेंट

अरिजीत ने जनवरी 2026 में अचानक ही बॉलीवुड प्लेबैक से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब वे फिल्मों के लिए गीत नहीं गाएंगे और अपने फैंस को धन्यवाद देना चाहते हैं। उनके इस फैसले ने संगीत जगत और उनके फैंस दोनों को चौंका दिया था। लेकिन रैना के रिलीज होने के बाद ये क्लियर हो गया है कि अरिजीत अपने संगीत सफर को पूरी तरह खत्म नहीं कर रहे, बल्कि अब वो इंडिपेंडेंट म्यूजिक की दिशा में आगे बढ़ने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में आने से पहले मृणाल ठाकुर ने इन सीरियल्स में किया था काम

  • TAGS
  • [post_tags]