Amrapali Dubey Top Bhojpuri Movies: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने शानदार एक्टिंद से लोगों के बीच खास पहचान बनाई है. उनकी फिल्मों में पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. अगर आप आम्रपाली दुबे की बेहतरीन फिल्मों को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो उनकी ये 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं. खास बात ये है कि इनमें से कई फिल्में YouTube पर फ्री में उपलब्ध हैं.
चतुर बहुरिया
चतुर बहुरिया आम्रपाली दुबे की चर्चित फिल्मों में शामिल है. फिल्म में पारिवारिक कहानी के साथ कॉमेडी का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है. आम्रपाली दुबे के अलावा श्वेता वर्मा और रंभा साहनी अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं, जबकि अयाज खान भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म के कई मजेदार सीन्स सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे हैं. इसे YouTube पर देखा जा सकता है.
सास बहू यमराज
अगर आपको सास-बहू ड्रामा पसंद है, तो सास बहू यमराज एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है. फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ विक्रांत मैसी और समर्थ चतुर्वेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म YouTube के साथ JioHotstar पर भी उपलब्ध है और इसे अपनी बिंज-वॉच लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.
बहू का संघर्ष
बहू का संघर्ष में आम्रपाली दुबे के साथ मनु कृष्णा मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं. कहानी में बहू की जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है. फिल्म में भावनात्मक पलों के साथ कुछ फनी सीन्स भी देखने को मिलते हैं. ये फिल्म YouTube पर देखी जा सकती है.
बीबी का गुलाम
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी वाली बीबी का गुलाम में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी मजेदार अंदाज देखने को मिलता है. आम्रपाली के प्रशंसकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया और यह उनकी चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है.
मेहनत की रोटी
मेहनत की रोटी में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं. साल 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा रही. नई भोजपुरी फिल्म देखने वालों के लिए यह YouTube पर फ्री में उपलब्ध विकल्प है.


