करण जौहर लगाएंगे पैसा, इस डायरेक्टर के हाथों में पिक्चर की कमान
Akshay Kumar Upcoming Movie, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स आॅफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी बीच अब ऐसी खबर है कि अक्षय ने एक फिल्म के लिए तेलुगु सिनेमा के डायरेक्टर चंदू मोंडेती के साथ कोलैबोरेट कर लिया है।
123 तेलुगु की एक रिपोर्ट की मानें तो चंदू मोंडेती एक हिस्टोरिकल-थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं। अभी फिल्म का नाम तो सामने नहीं आया, लेकिन कहा गया कि अक्षय फिल्म से जुड़ चुके हैं। उनके अलावा राणा दग्गुबाती भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो बाहुबली में भल्लाल देव का निगेटिव किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट में रहे थे।
अक्षय और राणा अब चंदू मोंडेती की फिल्म के जरिए एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। ये फिल्म उज्जैन की रहस्यमय पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। यानी फिल्म में हिस्ट्री भी होगी और मिस्ट्री भी।
बड़े स्टार का कैमियो
रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि मेकर्स इस फिल्म में एक और बड़े हीरो को कैमियो रोल में भी दिखाने चाहते हैं। हालांकि, वो एक्टर कौन होगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। मेकर्स इसे सरप्राइज के तौर पर पेश करना चाहते हैं। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी।
अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने आनी बाकी है। अब देखना होगा कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को लेकर आॅफिशियल ऐलान कब तक करते हैं। हालांकि, ये तो है कि अगर मेकर्स ने अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती जैसे दो बड़े स्टार्स को फिल्म में कास्ट किया है तो जरूर कुछ बड़ा होने वाला है।
भूत बंगला की कमाई
बहरहाल, अक्षय कुमार फिहलाल भूत बंगला के जरिए लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आए हैं। लोगों को उनकी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म पसंद आ रही है। सैकनिल्क के अनुसार पांच दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर


