पहले तेज प्रताप अब लालू फैमिली से मिलीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप ने कहा- आज का दिन खास रहा

0
67

Entertainment News: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के बाद एक बार फिर लालू के बेटे तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत को साथ देखा गया। दरअसल, मल्लिका डांडिया नाइट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंची थीं, जहां उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से मुलाकात की। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

डांडिया नाइट के लिए पहुंचीं पटना

एक्ट्रेस डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना आईं थीं। इस दौरान उन्होंने लालू फैमिली से मुलाकात की। तेज प्रताप यादव ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत की मुलाकात राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य से कराई। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद से बात भी करवाई।

ब्लॉग पर शेयर किया वीडियो

तेज प्रताप यादव के ब्लॉग TY Blog पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लालू फैमिली से बातचीत करते हुए मल्लिका शेरावत दिखीं। वीडियो के साथ कैप्शन में तेज प्रताप यादव ने लिखा, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी से एक यादगार पारिवारिक मुलाकात हुई। आज का दिन मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार रहा।

मल्लिका ने जताई थी इच्छा

तेज प्रताप ने लिखा कि बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जी पटना में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। पटना आने पर उन्होंने मेरे माता-पिता और परिवार के सदस्यों से मिलने की इच्छा जताई। मुझे भी बहुत खुशी हुई और मैं उन्हें अपने घर लेकर गया, जहां उन्होंने मेरे माता-पिता और बहनों से मुलाकात की।

मल्लिका का धन्यवाद किया

तेज प्रताप ने यह भी बताया कि मल्लिका शेरावत का सरल स्वभाव, उनका अपनापन और परिवार के लिए सम्मान देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे माता-पिता उनसे मिलकर खुश हुए. कुछ मुलाकातें केवल मुलाकात नहीं होतीं, बल्कि जीवन की खूबसूरत यादें बन जाती हैं। आखिर में उन्होंने मल्लिका धन्यवाद किया।

  • TAGS
  • [post_tags]