Actress Shilpa Shetty shared a photo of a little angel on social media: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर की नन्हीं परी की फोटो

0
812

नई दिल्ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर नन्हीं परी की फोटो शेयर की है। जोकि काफी वायरल हो रही है। सरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी ने इस प्यारी बच्ची को जन्म दिया है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने इसकी जानकारी अब सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस नन्हीं सी परी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा रखा गया है। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। शिल्पा और राज ने वर्ष 2009 में शादी की थी। 2012 में शिल्पा ने पहले बच्चे को जन्म दिया था।
इस तस्वीर में मासूम समिषा अपनी मां शिल्पा की उंगलिया पकड़ी हुई है। हालांकि बच्ची का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। जैसे ही शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर के साथ यह जानकारी शेयर की, यह वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर सभी लोग शिल्पा और राज कुंद्रा को बधाई दे रहे हैं। फैंस भी बेहद खुश हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]