SIIMA Awards 2022 : अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर और पूजा हेगड़े को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

0
901
SIIMA Awards 2022

आज समाज डिजिटल, Entertainment News :

साउथ इंडियन इंटरनेशनल अवार्ड्स (SIIMA) के 10वें सीजन के लिए बीते शनिवार अवॉर्ड का ऐलान किया गया। इस समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स के साथ बॉलीवुड एक्टर्स भी पहुंचे। बेंगलुरु में हुए इस अवॉर्ड शो में कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम सिनेमा की बड़ी हस्तियों को उनके काम के लिए अवॉर्ड दिया गया। अल्लू अर्जुन, कमल हासन और यश के साथ, रणवीर सिंह को भी SIIMA 2022 अवार्ड शो में मंच पर पुरस्कार लेते देखा गया। अभिनेत्री पूजा हेगड़े के लिए यह एक विशेष रात थी क्योंकि उन्होंने कई पुरस्कार जीते।

कमल ने SIIMA 2022 में एक स्पोर्टी ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूजा हेगड़े ना सिर्फ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, बल्कि उन्हें यूथ आइकॉन साउथ (फीमेल) अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं लगातार दूसरी बार, अल्लू अर्जुन को लीड एक्टर (तेलुगु) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इस बार उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ के लिए दिया गया। इवेंट में विजय देवरकोंडा को यूथ आइकॉन साउथ (मेल) अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड इवेंट में रणवीर सिंह भी मौजूद थे।

शनिवार रात आयोजित SIIMA अवॉर्ड्स में साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सभी जाने-माने सितारे शामिल हुए, मगर ‘केजीएफ’ फेम स्‍टार यश ने पूरी महफिल लूट ली। क्योकि यश और राधिका साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के पॉपुलर कपल्‍स में से एक हैं और दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। वे हाथों में हाथ डाले समारोह में पहुंचे।

ये भी पढ़ें : कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि 2022, जानिए तिथि व पूजा विधि

ये भी पढ़ें : दूसरे दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई में बड़ा इजाफा, दुनियाभर में 160 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE