शारदीय नवरात्रि 26 से, ये है पूजा की विधि

0
1043
Shardiya Navratri 2022 Date

आज समाज डिजिटल, Festival News : 

हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना खास महत्व होता है और खासकर नवरात्रि का सभी लोगो को बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। क्योंकि नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ये एकमात्र ऐसा उत्सव है जो साल में 4 बार मनाया जाता है। इनमें से 2 प्रकट नवरात्रि होती है और 2 गुप्त। लेकिन शारदीय नवरात्रि सबसे खास है जो पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद आती है। आइए जानते हैं इस साल कब है शारदीय नवरात्रि?

कब शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि शुरू होते हैं। यानि 26 सितंबर को नवरात्रि शुरू होंगे और 5 अक्टूबर को समाप्त होंगे।

शारदीय नवरात्रि 2022 तिथियां

  • प्रतिपदा: 26 सितम्बर 2022
  • द्वितीया: 27 सितम्बर 2022
  • तृतीया: 28 सितम्बर 2022
  • चतुर्थी: 29 सितम्बर 2022
  • पंचमी: 30 सितम्बर 2022
  • षष्ठी: 01 अक्टूबर 2022
  • सप्तमी: 02 अक्टूबर 2022
  • अष्टमी: 03 अक्टूबर 2022
  • नवमी: 04 अक्टूबर 2022
  • दशमी: 5 अक्टूबर 2022

शारदीय नवरात्रि पूजन विधि

शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों तक विधि-विधान से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दौरान मां अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं तो उन्हें कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां दुर्गा की चौकी स्थापित करें।

चैकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करें और वहीं जल से भरा एक लोटा रखें और उस पर नारियल रख दें। नारियल को लाल रंग के कपड़े या चुनरी से लपेटें। इसे कलश स्थापना कहा जाता है। ध्यान रखें कलश और नारियल के बीच में आम के पत्ते जरूर रखें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और धूपबत्ती करें। फिर मां दुर्गा की आरती करें।

ये भी पढ़ें : करनाल के डाचर गांव में गुरुद्वारा राज करेगा खालसा में पंथक इक्ठ मैं भारी संख्या में पहुंचे लोग

ये भी पढ़ें : आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कैथल द्वारा धूमधाम से किया गया भगवान श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE