ये है शक्ति कपूर का असली नाम, सुनील दत्त के लिए बदला था नाम

0
1185
Shakti Kapoor Real Name
Shakti Kapoor Real Name

आज समाज डिजिटल, Mumbai News:
शक्ति कपूर भी बेटे के ड्रग्स लेने के मामले में एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनके बेटे का नाम है सिद्धांत कपूर। सोमवार को सिद्धांत कपूर को पुलिस ने बंग्लुरू से ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें बेल पर रिहा कर दिया है। सिद्धांत भी अपने पिता और बहन श्रद्धा कपूर की तरह अभिनेता हैं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही हैं। वहीं शक्ति कपूर का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में लिया जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में विलेन और कॉमेडियन का दमदार किरदार निभाया है।

यहां जरूरत पड़ी नाम बदलने की

Shakti Kapoor Real Name
Shakti Kapoor Real Name

शक्ति कपूर विलेन के साथ-साथ कॉमिक रोल के लिए भी जाने जाते हैं। हर किरदार के लिए जबरदस्त तारीफें बटोरने वाले इस अभिनेता का असल नाम शक्ति कपूर नहीं है। उन्हें ये नाम भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने दिया था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिंकदरलाल कपूर है। पहले वह इस नाम से ही जाने जाते थे, फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि सुनील दत्त को उनका नाम बदलना पड़ गया।

दो किरदारों के थे एक नाम

दरअसल फिल्म रॉकी की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में शक्ति कपूर विलेन के रोल में थे। शक्ति कपूर के साथ इस फिल्म में सुनील दत्त भी थे। उनको विलेन के हिसाब से उनका ये नाम ठीक नहीं लग रहा था। तब उन्होंने ने ही शक्ति कपूर को ये नाम दिया था।

शक्ति कपूर ने पुरानी फिल्मों में विलेन और कॉमिक दोनों किरदार निभाए थे। लेकिन उन्हें ज्यादातर विलेन के रूप में ही जाना जाता था। उन्होंने राजा बाबू, हंगामा, हलचल, मालामाल वीकली, चुप चुपके, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, तोहफा और ‘कुली नंबर वन’ जैसी फिल्मों में कॉमिक रोल से हंसा-हंसाकर लोगों को लोटपोट कर दिया था। इन किरदारों के लिए अभिनेता की खूब तारीफ भी हुई है।

ये भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस में मिली जमानत

ये भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : बॉलीवुड को तन्हा छोड़ गए ‘जिंदगी दो पल की’ के गायक केके

ये भी पढ़ें : पिच कलर की ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर कंगना रनौत ने किए अपने विचार व्यक्त

ये भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण का कान्स 2022 में फर्स्ट लुक

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE