रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद की पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज़

0
1158
'Brahmastra' Trailer Release
'Brahmastra' Trailer Release

आज समाज डिजिटल, Bollywood News: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी कुछ ही समय पहले हुई है। शादी के बाद उनकी यह पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी है। फिल्म का ट्रेलर आज जारी हो गया है। अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम और उनके फैंस के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। फिल्म में आलिया और रणबीर दोनों शिव और ईशा के रूप में नजर आ रहे हैं।

‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रेलर में क्या है

ट्रेलर की शुरुआत होती है अमिताभ बच्चन की आवाज से जो कि बताते हैं जल, वायु, अग्नि… प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो अस्त्रों में भरी हुई हैं। शिवा यानी रणबीर कपूर, जो कि अपनी लाइफ में काफी एंजॉय कर रहा होता है उसकी मुलाकात लेडीलव ईशा यानी आलिया से होती है। ईशा से मिलते ही शिवा ईशा के प्यार में पड़ जाता है। शिवा को आग जलाती नहीं है। वो आग से नहीं डरता। धीरे धीरे शिवा को अपनी शक्तियों के बारे में पता चलता है। फिर अस्त्रों की दुनिया में शिवा की एंट्री होती है और शुरू होता है खेल…

हॉलीवुड के मारवॉल सिनेमेटिक यूनिवर्स जैसी फिल्म

कल ही आलिया और रणबीर ने अपने फैंस के लिए ट्रेलर देखने के लिए एक विशेष वीडियो संदेश दिया था। पहले कभी इंडियन सिनेमा में ऐसा नहीं हुआ है। जहां तक फिल्म के ग्राफिक्स की बात करे ये हॉलीवुड के मारवॉल सिनेमेटिक यूनिवर्स जैसे ही है। ये कहना गलत नहीं होगा की अब बॉलीवुड में भी सुपरहीरो देखने को मिलेंगे।

ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आएंगे

फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन , मौनी रॉय , नागार्जुन अहम भूमिका में दिख रहे है। वही इसमें एक नौजवान लड़के शिवा की कहानी है। जिसे अपनी सुपर नेचुरल पावर्स के बारे में पता नहीं होता। अमिताभ बच्चन उसे उसकी शक्तियों की शिक्षा देते नजर आते है। वही इस फिल्म में मौनी रॉय जिनकी कुछ ही समय पहले शादी हुई है वे नेगेटिव रोल में नजर आई है। माना जा रहा है की ये फिल्म मारवॉल की बड़ी फिल्मो की तरह बॉलीवुड में नई क्रांति लाएगी।

‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’

फिल्म के पोस्टर के साथ फिल्म के पहले गाने ‘केसरिया’ की एक झलक फैंस के साथ शेयर किया था। ब्रह्मास्त्र फिल्म का पहला गाना केसरिया जो की फिल्म के ट्रेलर से काफी समय पहले ही रिलीज़ हो गया था। इस गाने को काफी पसंद भी किया गया। ये रोमांटिक गाना रणबीर और आलिया के बीच की केमिस्ट्री को दिखाता है। जिस पर आलिया और रणबीर के फैंस ने जम कर प्यार भी बरसाया था। इस गाने की वीडियो पर अब तक लाखों की संख्या में व्यूज आ चुके है। ये गाना रिलीज़ होने के कई दिनों तक यूट्यूब के ट्रेंडिंग पेज पर भी चला।

9 सितंबर को रिलीज होगी ‘ब्रह्मास्त्र’

आपको बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ रणबीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम में रिलीज होगी। और कन्नड़। फिल्म में आलिया और रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस में मिली जमानत

ये भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : बॉलीवुड को तन्हा छोड़ गए ‘जिंदगी दो पल की’ के गायक केके

ये भी पढ़ें : पिच कलर की ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर कंगना रनौत ने किए अपने विचार व्यक्त

ये भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण का कान्स 2022 में फर्स्ट लुक

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE