दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 से आशा पारेख को नवाजा जायेगा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

0
889
Asha Parekh to be conferred with Dadasaheb Phalke Award 2022

आज समाज डिजिटल, Entertainment News: 

आशा पारेख अपने समय की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। अभिनेत्री ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अपनी काबिलियत साबित की है। अभिनेत्री का नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। आशा पारेख का जादू फैंस के बीच आज भी जिंदा है। ऐसे में उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि आशा पारेख का नाम दादा साहब फाल्के नेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ है। इस खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस में खुशी का माहौल है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें इस सम्मान के हकदार बता रहे हैं।

आशा पारेख को पहले पद्मश्री पुरस्कार मिला

अभिनेत्री आशा पारेख को इसी साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। आशा पारेख को इससे पहले पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। आशा पारेख अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक थीं। उन्होंने उस समय के बड़े स्टार्स जैसे राजेश खन्ना, मनोज कुमार, सुनील दत्त और धर्मेंद्र के साथ काम किया है। एक्ट्रेस की जोड़ी हर स्टार के साथ हिट रही है।

करियर की शुरुआत फिल्म मां से की थी

माना जाता है कि आशा पारेख अपने जमाने की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। आशा एक फिल्म के लिए भी मोटी रकम वसूलती थीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मां से की थी। इसमें उन्होंने बतौर बाल कलाकार एक्टिंग की थी। आशा पारेख भारतीय सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रही हैं। 80 के दशक में एक्ट्रेस अपना जादू चला चुकी हैं। एक्ट्रेस ने जब प्यार किसी से होता है, ‘घराना’, ‘भरोसा’, ‘मेरे सनम’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘दो बदन’, ‘उपकार’, ‘शिकार’, ‘साजन’, ‘आन मिलो सजना’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें : मंडी और खेत दोनों जगह बर्बाद हो रही है किसान की फसल : हुड्डा

ये भी पढ़ें : 1 अक्टूबर को करनाल पहुँचेगी कुमारी शैलजा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE