अकबर बीरबल : रेत और चीनी Akbar Birbal: Sand and Sugar

0
703
Akbar Birbal: Sand and Sugar :

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
Akbar Birbal: Sand and Sugar : बादशाह अकबर, बीरबल व् मंत्री गण के साथ दरबार में कार्रवाई चल रही थी । तभी दरबान ने सूचना दी कि दरबारी आपसे मिलना चाहता है और उसके हाथ में एक मर्तबान है। बादशाह अकबर सोचने लगे कि आखिर कौन व्यक्ति, जो मुझसे मिलने आया है व हाथ में मर्तबान भी है। फिर उस मर्तबान में क्या होगा।

बीरबल की चालाकी को परखना था 

वह व्यक्ति दरबार में आया और उसके हाथ में रखे मर्तबान की और देखने लगते हैं। तभी अकबर उस व्यक्ति से पूछता है कि आखिर तुम मर्तबान क्यों लाए? और क्या है, इस मर्तबान में? उसने मुस्कुराते हुए कहा कि महाराज इस मर्तबान में चीनी और रेत का मिश्रण है।

अकबर ने पूछा कि तुम इस चीनी और रेत का मिश्रण यहां क्यों लाए? दरबारी ने कहा कि मुझे बीरबल की चालाकी को परखना था। मैंने बीरबल के कई किस्से सुने हैं।

 Akbar Birbal: Sand and Sugar

बीरबल इस रेत में से बिना पानी का उपयोग किए चीनी का एक-एक दाना अलग कर सकते हैं या नहीं। अगर बीरबल यह करने में सफल हो जाएंगे तो मैं भी उनकी बुद्धिमत्ता पर विश्वास करूंगा।
तभी सभा में बैठे बीरबल की ओर हैरानी से देखने लगे। बादशाह अकबर ने बीरबल की ओर मुस्कुराते हुए देखा और कहा कि बीरबल इस दरबारी की इच्छा पूरी करो।

Akbar Birbal: Sand and Sugar

यह काम तो मैं चुटकी में कर सकता हूं 

बीरबल ने कि कहा कि महाराज यह काम तो मैं चुटकी में कर सकता हूं। अब सभी लोग सोचने लगे “आखिर बीरबल ऐसा क्या करेंगे कि रेत से चीनी अलग हो जाएगी। बीरबल व्यक्ति से मर्तबान लेते हैं और महल के पास आम के बगीचे की ओर बढ़ते हैं। उनके पीछे-पीछे सभी लोग बढ़ते हैं।

Read Also : मोम का शेर Akbar-Birbal : Lion of Wax

रेत और चीनी कैसे अलग हो सकता है
बीरबल बगीचे में पहुंच जाते हैं और आम के पेड़ के नीचे मर्तबान में मौजूद रेत और चीनी के मिश्रण को चारों तरफ फैला देते हैं। तभी वह व्यक्ति जोर-जोर से हंसने लगता है और महाराज से कहने लगता है “महाराज बीरबल तो अपनी बुद्धिमता का नहीं, अपनी मूर्खता का पहचान दे रहे हैं। ऐसा करने से रेत और चीनी कैसे अलग हो सकता है । इस पर बीरबल ने कहा “आप थोड़ा धैर्य रखें। आपको कल पता चलेगा।”

Read Also : Gadar 2 shooting in Lucknow गदर 2 के फिल्म मेकर्स ने लखनऊ के एक कॉलेज को बनाया पाकिस्तान

सभी लोग कल सुबह का इंतजार करने लगे Akbar Birbal: Sand and Sugar

अगली सुबह जब दरबार लगा तो अकबर, सारे मंत्री और व्यक्ति भी एक साथ बगीचे में पहुंचे। सभी आम के पेड़ के पास जा पहुंचे तो देखा कि अब वहां रेत ही पड़ी हुई है, चीनी के सारे दाने चीटियां रेत से निकालकर अपने बिलों में इकट्ठा कर चुकी थी। कुछ चीटियां तो अभी भी चीनी के दाने घसीट कर ले जाती दिखाई दे रही थी।

बीरबल का गुणगान करने लगे Akbar Birbal: Sand and Sugar

इस पर उस व्यक्ति ने पूछा कि चीनी कहां गई?” तो बीरबल ने कहा “रेत चीनी अलग हो गई है। सभी दरबारियों ने जोरदार ठहाका लगाया और बीरबल का गुणगान करने लगे। महाराजा अकबर ने उस व्यक्ति से कहा “अगर तुम्हें चीनी चाहिए तो चीटियों के बिल में घुसना पड़ेगा।

शिक्षा : किसी को नीचा दिखाने का प्रयास आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

Read More : बाल जगत: बुद्धिमान बंदर Baal Jagat: Intelligent Monkey

Also Read : जीवन शैली के जरिये आँखों की देखभाल कैसे करें How To Take Care Of Eyes

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE