Eid-ul-Fitr 2023: प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर व अक्षय तृतीया पर की देशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की

0
214
Eid-ul-Fitr 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

Aaj Samaj (आज समाज), Eid-ul-Fitr 2023, नई दिल्ली: देशभर में आज ईद-उल-फितर की धूम है। इसके साथ ही आज देश में अक्षय तृतीया भी मनाई जा रही है। ऐसे में पूरे देश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया की बधाई दी। उन्होंने कहा, सभी देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा, मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!

  • चांद दिखने की वजह से ईद-उल-फितर के पर्व का बहुत महत्व
  • माना जाता है, चांद दिखने का इंतजार करते थे पैगंबर मुहम्मद
  • रमजान खत्म होने के साथ ही शुरू माना जाता है इस्लामी नव वर्ष

राष्ट्रपति ने किया सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर कल देशवासियों को बधाई दी और सभी से इस अवसर पर सदभाव को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया। राष्ट्रपति राष्टÑपति भवन के बयान में द्रौपदी मुर्मू की तरफ से कहा गया कि ईद प्रेव व करुणा की भावनाओं को फैलाता है। यह त्योहार हमें एकता व भाईचारे का संदेश देता है।

देश की राजधानी दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और अन्य सभी राज्यों में सुबह से लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले। नमाज अदा करने आए एक शख्स ने कहा, मैं ईद के मौके पर पूरे देश को शुभकामनाएं देता हूं। 30 दिन के उपवास के बाद यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है।

रमजान को मानते हैं पवित्र महीना

बता दें कि रमजान का महीना काफी पवित्र माना जाता है।र् द-उल-फितर इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। चांद दिखने की वजह से इस त्योहार का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद चांद दिखने की खबर का इंतजार करते थे, क्योंकि यह एक नए महीने की शुरुआत का प्रतीक माना जाता था। रमजान खत्म होने के साथ ही इस्लामी नव वर्ष की शुुरुआत मानी जाती है।

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Accident: अस्थियां विसर्जन करने जा रहे परिवार के 3 लोगों की हादसे में मौत

यह भी पढ़ें : Political Analysts On INLD Padyatra: इनेलो के लिए पदयात्रा के जरिये आसान डगर नहीं खोई विरासत फिर हासिल करना

यह भी पढ़ें : Abhay Chautala ने कार्यकर्ताओं को दिया नया मंत्र, राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो, परिवर्तन करो

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE