Himachal News: हिमाचल में डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, जानें कुल सीटें और कितना मिलेगा वेतन

0
119
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-2 के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक के पद भरे जाएंगे।

India Post recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती-2026 के जुलाई शेड्यूल-2 के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक के पद भरे जाएंगे।

कुल सीटें

विभिन्न श्रेणियों के कुल 23,757 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में कुल 335 पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है।

योग्यता

जीडीएस पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

आयु-सीमा

इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

परीक्षा शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।

वेतन

ब्रांच पोस्टमास्टर यानी बीपीएम को 12,000 से 29,380 रुपये प्रति माह और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर यानी एबीपीएम/डाक सेवक 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।