Stock market closing: फाइनेंस और ऑटो ने दिया सहारा, तेजी पर बंद हुआ बाजार, IT बैंकिंग के स्टॉक फिसले

0
60
फाइनेंस और ऑटो कंपनियों में तेजी की वजह से कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 166 अंकों की तेजी के साथ 78,094 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 66 अंक उछलकर 24,383 पर बंद हुआ।

Stock market closing 31 july (आज समाज), मुंबई: फाइनेंस और ऑटो कंपनियों में तेजी की वजह से कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 166 अंकों की तेजी के साथ 78,094 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 66 अंक उछलकर 24,383 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,272.25 का ऊपरी स्तर और 77,809.93 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,429.40 का ऊपरी स्तर और 24,299.70 का निचला स्तर छुआ।

इन शेयरों में तेजी

बीएसई पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, रिलायंस, BEL, NTPC, टाइटन, भारती एयरटेल, मारुति, SBIN, एशियन पेंट, अल्ट्रासेमको, ट्रेंट और LT के शेयर में तेजी दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 8.11% की तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में गिरावट

कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HUL, पावरग्रिड, HCLTECH, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, इंडिगो, ITC, इन्फोसिस, इटरनल, और TCS के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 2.73% की गिरावट दर्ज की गई।

ब्रॉडर मार्केट का रुख

Nifty 100 में 0.46%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.44% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.44% की तेजी दर्ज की गई।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं

शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 0.55% उछलकर 89.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

जबरदस्त तेजी पर बंद हुआ था बाजार

IT और बैंकिंग कंपनियों में तेजी की वजह से कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 273 अंकों की तेजी के साथ 77,928 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 67 अंक उछलकर 24,317 पर बंद हुआ।