Guruvaar Niyam: गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से ग्रह होते है कमजोर, घर में गरीबी का होता है वास

0
73
Guruvaar Niyam: गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से ग्रह होते है कमजोर, घर में गरीबी का होता है वास
Guruvaar Niyam: गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से ग्रह होते है कमजोर, घर में गरीबी का होता है वास

केले के सेवन से भी करना चाहिए परहेज
Guruvaar Niyam (आज समाज), नई दिल्ली: गुरुवार के दिन पीली चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज होते है। विशेषकर जो लोग गुरुवार को व्रत रखते है। उन्हें तो इन चीजों के सेवन से अवश्य बचना चाहिए। केले का सेवन भी इस व्रत में वर्जित माना गया है। इस दिन नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

वहीं शास्त्रों में इस दिन खिचड़ी खाना भी मना किया गया है। मान्यता है कि खिचड़ी के सेवन से मनुष्य के ग्रह कमजोर होते है। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे की इस दिन किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्यों रखा जाता है भगवान विष्णु का व्रत

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। कई लोग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुरुवार का व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि जिन लोगों को कॅरियर में कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाती या फिर विवाह में बार-बार बाधा आती है, वे गुरुवार का व्रत रखकर विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

व्रत करने से होता है भाग्योदय

भगवान विष्णु का व्रत करने से भाग्योदय भी होता है। माना जाता है कि अगर बहुत प्रयासों के बाद भी आपका कोई काम नहीं बन पा रहा हो, तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना जरूर करनी चाहिए।

केले के पेड़ पर भगवान विष्णु का होता है वास

गुरुवार के दिन आप अगर व्रत नहीं भी रखते, तो भी केला नहीं खाना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि केले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में गुरुवार के दिन केले के पत्ते या केला तोड़ना भी शुभ नहीं होता। आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केला चढ़ा सकते हैं लेकिन इस दिन केला खाने की मनाही होती है।

माता लक्ष्मी हो सकती है नाराज

गुरुवार के दिन केला खाने से आपको भगवान विष्णु की पूरी कृपा नहीं मिल पाती है। साथ ही आपसे धन की देवी माता लक्ष्मी भी नाराज हो सकती है। इससे आपको जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

खिचड़ी खाने से बढ़ने लग जाते हैं खर्चे

खिचड़ी को गुरुवार के दिन खाना शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं कि गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से आपके ग्रह कमजोर हो जाते हैं और आपको भाग्य का साथ नहीं मिल पाता।

इसके अलावा गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से घर में गरीबी का वास हो जाता है। आपकी आय कम होने लगती है और खर्चे बढ़ने लग जाते हैं। आप अगर अपने घर में सुख-शांति और सम्पन्नता देखना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन खिचड़ी और केला खाने से परहेज करें।

इन चीजों का भी नहीं करना चाहिए सेवन

कुछ लोग लहसुन और प्याज को भी तामसिक मानते हैं और गुरुवार के व्रत में इनका सेवन नहीं करते। कुछ लोग गुरुवार को मांसाहार से भी परहेज करते हैं, खासकर जो भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। चाय, कॉफी, और शीतल पेय से भी दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़े : आज का पंचाग, चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे मौजूद

यह भी पढ़े : मासिक शिवरात्रि आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें