श्रीकृष्णा स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

0
358
श्रीकृष्णा स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहमा (Earth Day Celebrated At Sri Krishna School Mahendergarh) में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के बारे में जागरूक किया। इसमें मुख्य अतिथि स्कूल के चैयरमेन डॉ. बीरसिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे वहीं अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य एसएस यादव ने की।

आठवीं तक के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

कोआर्डिनेटर सुशीला यादव ने बताया कि श्रीकृष्णा स्कूल सीहमा में पृथ्वी दिवस मनाया। इसमें कक्षा दूसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की ओर से पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस जागरूक किया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन डॉ. बीरसिंह यादव ने कहा कि पृथ्वी दिवस का महत्व मानवता के संरक्षण के लिए बढ़ जाता है, यह ये जीवाश्म ईंधन के उत्कृष्ट उपयोग के लिए प्रेरित करता है। इसको मनाने से ग्लोबल वार्मिंग के प्रचार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जो हमारे जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन जीवित रखने के लिए प्राकृतिक संपदा, संपत्ति और पर्यावरण को बचाना है।

पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी: यादव

उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जैव विविधता है। यह अन्न, जल का भंडार है और हमारा भरण पोषण करने वाली मां है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य एसएस यादव ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए पृथ्वी हमें प्राकृतिक संसाधन प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थों की पूर्ति में जुटा है। जिससे प्राकृतिक संसाधनों का दोहन बढ़ता जा रहा है जो कि मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल भरा हो जायेगा। सभी को जागरूक करने के लिए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें: जश हत्याकांड: बिगड़ी चाची अंजलि की तबीयत, पहुंचाया अस्पताल

ये भी पढ़ें: अंबाला में नशा तस्करी के आरोपी और पूर्व पार्षद के गोदाम को ढहाया

ये भी पढ़ें: पैसों के गबन को लेकर ग्राम सचिव व तत्कालीन सरपंच पर एफआईआर दर्ज

ये भी पढ़ें: अग्रवाल वैश्य समाज का खुला अधिवेशन 24 अप्रैल को

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE