Dr. MKK Arya Model School Panipat : भारतीय संस्कृति के तत्व… हमारा अतुल्य भारत विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम 

0
66
Aaj Samaj (आज समाज),Dr. MKK Arya Model School Panipat, पानीपत : डॉ एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में कक्षा “नौवीं सी” के  विद्यार्थियों द्वारा उपरोक्त विषय पर विभिन्न माध्यमों द्वारा अपने विचारों की अभिव्यक्ति की गई। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों मार्गदर्शन नीलम गुलाटी ने किया। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन संयम, दीक्षा, रुद्राक्ष, नमन, आरिज  और यशस्वी ने किया। कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना गीत व  गायत्री मंत्रोच्चारण द्वारा हुआ। सर्वप्रथम अभय द्वारा ताजा  घटनाओं के समाचार प्रस्तुत किए गए। जीया, निशू, यजस्वी, संयम, दक्ष, रूद्राक्ष और आरिज ने  अंग्रेजी व हिंदी भाषण द्वारा  जानकरी दी कि  “भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है जो लगभग 5 हज़ार वर्ष पुरानी है।

धर्मो की विविधता में एकता के मजबूत संबंधों का यहाँ अस्तित्व है

विश्व की पहली और महान संस्कृति के रूप में भारतीय संस्कृति को माना जाता है। ‘विविधता में एकता’ का विभिन्न संस्कृति और परंपरा के रह रहे लोग यहाँ सामाजिक रूप से स्वतंत्र हैं इस वजह से धर्मो की विविधता में एकता के मजबूत संबंधों का यहाँ अस्तित्व है। तत्पश्चात कक्षा नौवीं के सक्षम, ईशांत, प्रतीक, लकी, तनिष, कार्तिक, पूरव और मोहित ने उपरोक्त विषय के ऊपर अपने विचार प्रस्तुत किए। जतिन, वंशिका, अभय, और काजल ने  हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं की कविताओं द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विषय से संबंधित सामूहिक गीत और नृत्य  ने सभी का मन मोह लिया। ज्ञान वर्धन चलचित्र का निर्माण  अक्षरा, यशिका, परिशा और दक्ष  ने किया। इसके बाद कक्षा के पुरवा और आरिज ने एक प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की जिसमें नौवीं के सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य मधुप पराशर ने बच्चों के इस कार्यक्रम की सराहना की।
SHARE