Tulsi Vivaah: तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय

0
57
Tulsi Vivaah: तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय
Tulsi Vivaah: तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय

खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे
Tulsi Vivaah, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी का विवाह माता तुलसी से कराया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस दिन विधि-विधान से पूजा और कुछ खास उपाय करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं। पंचांग के अनुसार, साल 2025 में तुलसी विवाह 2 नवंबर (रविवार) को मनाया जाएगा।

जल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर करें स्नान

जिन अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या शादी में देरी हो रही है, उनके लिए यह उपाय अत्यंत लाभकारी है। तुलसी विवाह के दिन स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद विधिवत पूजा के दौरान, भगवान शालिग्राम और तुलसी माता को हल्दी का लेप या हल्दी मिश्रित दूध अर्पित करें।

पूजा के बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह (बृहस्पति) की स्थिति मजबूत होती है, जिससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाएं

तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। विवाहित महिलाएं इस उपाय को करके अपने वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकती हैं। तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाएं।

उन्हें लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी समेत सोलह श्रृंगार की सभी वस्तुएं श्रद्धापूर्वक अर्पित करें। पूजा के बाद पति-पत्नी मिलकर शालिग्राम जी और तुलसी माता का गठबंधन करें। इस उपाय से दांपत्य जीवन में प्रेम, स्थिरता और मधुरता आती है। विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।

जल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर तुलसी के पौधे में अर्पित करें

अगर आप लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं या घर में धन का प्रवाह कम हो गया है, तो तुलसी विवाह के दिन यह उपाय चमत्कारी सिद्ध हो सकता है। तुलसी विवाह के दिन स्नान के बाद, एक साफ बर्तन में जल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर तुलसी के पौधे में अर्पित करें।

इसके बाद, तुलसी के कुछ पत्तों को तोड़कर लाल कपड़े में बांध लें। इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। मान्यता है कि यह उपाय करने से देवी लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं, जिससे धन-संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी माता भगवान विष्णु की अत्यंत प्रिय हैं। कहा जाता है कि देवी तुलसी, वृंदा के रूप में विष्णु भक्त थीं। भगवान विष्णु ने उनके तप से प्रसन्न होकर उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया और कहा कि कलियुग में तुलसी के रूप में उनकी पूजा की जाएगी।

तुलसी विवाह का आयोजन इस दिव्य मिलन का प्रतीक है, जिसे हर साल भक्त धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और अविवाहित कन्याओं को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: जानें कब है देव दीपावली