यमुना नदी में डूब रहे युवक को गोताखोरों ने बचाया

0
179
Divers rescued a young man drowning in Yamuna river
आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली:
दिल्ली के आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास बीती रात 10:22 के आसपास एक युवक के यमुना नदी में डूबने और उसे गोताखोरों के द्वारा बचाए जाने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय गोताखोर उसे बचाने पहुंचे तो लड़का पिलर को पकड़कर बचने की कोशिश कर रहा था। गोताखोरों की टीम वहां मौके पर पहुंची और लड़के को बचा लिया गया। युवक खुदकुशी करने के लिए कूदा था या किसी और वजह से यमुना में गिरा था यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहां मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि लड़के ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी तो कुछ का कहना है कि लड़का गलती से नदी में गिर गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि जब गोताखोरों की टीम लड़के को बचाने पहुंचती है तो लड़का बदहवास हालत में नजर आता है। गोताखोर उसे हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही भारत माता की जय के नारे भी वहां लगाए गए। युवक की बदहवास हालत देखकर उसे अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
SHARE