मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने भरा नामाकंन, अन्य दलों ने अभी तक नहीं किया उम्मीदवारों का ऐलान

0
462
Dimple Yadav Nomination

आज समाज डिजिटल, Dimple Yadav Nomination : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) से नामांकन भर दिया है। लोकसभा की ये सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 1996 से समाजवादी पार्टी का कब्जा है और यहां 5 दिसंबर को उपचुनाव होने हैं।

नामांकन पत्र जमा करने के बाद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने मैनपुरी को नई पहचान दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया किया मैनपुरी का आशीर्वाद सपा के साथ रहेगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि डिंपल यहां से प्रत्याशी हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि यहां की जनता हमेशा की तरह ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद देकर इन्हें संसद में भेजेगी।

अखिलेश ने कहा कि आज जब नेताजी नहीं हैं, हम सब उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। नेताजी ने सपा को जहां बनाया, कार्यकर्ताओं ने जिस तरह साथ दिया है, हम उस भरोसे को नहीं टूटने देंगे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक सम्मान की जो लड़ाई मुलायम सिंह यादव ने शुरू की थी, उसे हम सब आगे बढ़ाएंगे.

मैनपुरी सीट पर रहा है यादव परिवार का कब्जा

गौरतलब है कि मैनपुरी सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) से मुलायम सिंह पांच बार सांसद चुने गए। इसके अलावा मुलायम परिवार के ही तेज प्रताप सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव एक-एक बार यहां से जीत चुके हैं। 2 बार सपा के टिकट पर ही बलराम सिंह यादव ने यहां से चुनाव जीता था। वहीं अब मुलायम यादव के निधन के बाद इस सीट पर उनकी बहू डिंपल यादव ने नामांकन दाखिल करवा दिया है।

Dimple Yadav and Akhilesh Yadav

रविवार को सैफई पहुंचे थे अखिलेश (Dimple Yadav and Akhilesh Yadav)

इससे पहले रविवार को तेज प्रताप सिंह यादव के पिता रणधीर सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि थी। इस दौरान शांति हवन के लिए अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव भी सैफई में पहुंचे थे। यहां मैनपुरी से आए लोगों के साथ उपचुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद तय किया गया कि डिंपल यादव सोमवार को मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन करेंगी।

रामपुर में भाजपा दर्ज करवा रही झूठे मुकद्दमे : अखिलेश

Akhilesh Yadav ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामपुर में भाजपा क्या कर रही है, ये पूरा देश जानता है। अखिलेश ने कहा कि झूठे मुकदमे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान रहूंगा. जिस दिन से आया हूं, चुनाव प्रचार ही कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें : इस वजह से सानिया मिर्जा का हो सकता है तलाक, सामने आई शोएब की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ बोल्ड तस्वीरें

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 से कितनी फीस मिली, क्या दोबारा होगी एंट्री

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE