17 को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0
438
Women's sports competition will be organized at Subhash Chandra Bose Stadium on 17th

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नारनौल शहरी की ओर से आगामी 17 नवंबर को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम नारनौल में सुबह 9 बजे महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

5 किलोमीटर साईकल रेस का आयोजन

यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सरला यादव ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता में 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं के लिए 300 व 400 मीटर दौड़ तथा 5 किलोमीटर साईकल रेस का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आलु रेस, मटका रेस व 100 मीटर रेस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता को 2100 रुपए, द्वितीय को 1100 रुपए व तृतीय को 750 रुपए की राशि विजेता के खाते में डाली जाएगी।

ये भी पढ़ें : रैंप वॉक प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्हो ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE