Dhankhar Statement Regarding Chandigarh and SYL चंडींगढ व एसवाईएल पर हरियाणा का पूरा हक : धनखड़

0
275

Dhankhar Statement Regarding Chandigarh and SYL

प्रवीण वालिया, करनाल :
भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस करनाल के अर्बन मंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए तथा करनाल के सांसद संजय भाटिया की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को टीवी पर सीधे प्रसारण कार्यक्रम को देखा और सुना, जिससे कार्यकर्ताओं में एक जोश का संचार हुआ। इसके उपरांत स्थानीय स्तर के कार्यक्रम की शुरूआत हुई, मुख्य अतिथि ओपी धनखड़ ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस व नवरात्रों की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी Dhankhar Statement Regarding Chandigarh and SYL

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, 42 वर्ष पहले आज ही के दिन पार्टी की स्थापना की गई थी। इसलिए 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया के अंदर देश का गौरव बढ़ाया है और पार्टी संगठन को भी मजबूती मिली है जोकि हम सबके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी को भी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अधिकांश पार्टी के नेताओं ने उनको सहयोग दिया और देश को तरक्की के रास्ते पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह लोगों को राष्ट्र भक्ति से प्रेरित करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर रखें।

चंडीगढ़ हमारी राजधानी है Dhankhar Statement Regarding Chandigarh and SYL

उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चंडीगढ़ हमारी राजधानी है और हरियाणा का चंडीगढ़ व एसवाईएल पर हक है। प्रदेश की जनता का साथ हमारे साथ है, हम इसे छीनने नहीं देंगे। उन्होंने बढ़ते पैट्रोल व डीजल की कीमतों के सवाल के जवाब में कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है। इसमें देश व प्रदेश की ओर से रेट नहीं बढ़ाए जाते।

भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका समान विकास की भावना से काम कर रही : संजय भाटिया Dhankhar Statement Regarding Chandigarh and SYL

इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने पार्टी के स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए खुशी का दिन है कि आज हम सब मिलकर पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह और भी सौभाग्य की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को टीवी पर सीधे प्रसारण के माध्यम से संबाधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका समान विकास की भावना से काम कर रही है। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक-हरियाणवी एक के संकल्प के साथ प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

विकास कार्यों व जन कल्याणकारी नीतियों से आमजन को लाभ मिल रहा : योगेन्द्र राणा Dhankhar Statement Regarding Chandigarh and SYL

कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा ने मुख्य अतिथि ओम प्रकाश धनखड़, सांसद संजय भाटिया तथा पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा देश व प्रदेश में करवाए जा रहे विकास कार्यों व जन कल्याणकारी नीतियों से आमजन को लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि पार्टी संगठन को निरंतर मजबूती मिल रही है और नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं जोकि हम सबके लिए खुशी की बात है और हमारा संगठन बड़ा होता जा रहा है।

मौके पर मौजूद रहे यह लोग

इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के अतिरिक्त मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल ठाकुर, कृष्ण गर्ग, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश राणा, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला उपाध्यक्ष एवं अर्बन मंडल प्रभारी प्रवीण लाठर, जिला मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार, मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित दाबड़ा, मीनाक्षी भिंडर, पार्षद मेघा भंडारी, रजनी प्रोचा, वीर विक्रम, भुपिंद्र नोतना,गुरप्रीत भिंडर,विनय संधू,अर्बन मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता,अलका चौधरी,साहिल मदान, रोहित बतान,चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डा अमित कुमार सहित अन्य नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dhankhar Statement Regarding Chandigarh and SYL

Read Also : फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ‘शर्माजी नमकीन’ पर आपने रिव्यू दिए ‘Sharmaji Namkeen’ Twitter Review

Connect With Us : Twitter Face

SHARE