जानें क्या वजह है जितेंद्र के सफेद कपड़े पहनने की Happy Birthday Jeetendra

0
401
Happy Birthday Jeetendra
Happy Birthday Jeetendra

Happy Birthday Jeetendra

आज समाज डिजिटल, मुंबई :
Happy Birthday Jeetendra:
 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र ने दशकों तक एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। उनका एक लोकप्रिय अंदाज था जिसे हर कोई कॉपी करना चाहता था। दिखने में बेहद हैंडसम जितेंद्र की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उन्हें हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया परदा सहित कई अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में पसंद किया गया। जितेंद्र की अपनी एक विशेष नृत्य शैली थी। जितेंद्र के गाने आज भी लोग पसंद करते हैं। जितेंद्र आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।

जितेंद्र को सफेद कपड़े पहनने का बहुत शौक था। जितेंद्र को ज्यादा तरह सफ़ेद कपड़ो में देखा जाता था। जितेंद्र को सिर्फ कपड़े नहीं जूते तक सफेद पहनना पसंद था। ऐसे में लोग अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिर जितेंद्र सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं? तो आज हम आपको इसके कारण का भी खुलासा करेंगे कि आखिर क्यों सफेद रंग से उन्हें इतना प्यार था।

Happy Birthday Jeetendra
Happy Birthday Jeetendra

 

खुद बताई दिलचस्प वजह

‘इंडियन आइडल 12’ में जब जितेंद्र आए तो उनसे भी यही सवाल किया गया। इस बारे में बात करते हुए जितेंद्र ने कहा था कि जब वह अभिनेता बने थे, उस समय बॉलीवुड में फैशन डिजाइनरों की कोई अवधारणा नहीं थी। इसलिए जितेंद्र अपनी मर्जी से जो पसंद आता था वो पहन लेते थे। जितेंद्र ने ये भी बताया था कि रंगीन कपड़े आपको छोटा दिखाते हैं जबकि हल्के रंग के कपड़ों में हम लंबे दिखते हैं। ये भी एक कारण था कि जितेंद्र सफेद रंग के कपड़े पहनते थे।

सफेद रंग था फेवरेट

जितेंद्र ने यह भी बताया कि उन्हें हमेशा हल्के रंग के कपड़े पसंद थे और खासकर सफेद रंग उनका पसंदीदा था, इसलिए वह हमेशा सफेद पोशाक चुनते थे। इतना ही नहीं आज भी एक्टर हर खास मौके पर सबसे ज्यादा व्हाइट आउटफिट में नजर आते हैं। यह अब उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है।

कई शानदार फिल्में की

Ekta Kapoor Shared A Delightful Video Wishing Her Dad Jeetendra 'Happy  Birthday'

जितेंद्र ने अपने करियर में हिम्मतवाला, तोहफा, जुदाई, नागिन , हातिम समेत कई फिल्में की। जितेंद्र एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर, अल्ट बालाजी के वो डायरेक्टर भी हैं। जितेंद्र टीवी की क्वीन एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर के पिता भी हैं।

Happy Birthday Jeetendra

Read Also : अर्पिता खान शर्मा और भांजे आहिल के साथ पार्टी एन्जॉय करते नजर आए Salman khan Nephew Ahil Birthday

Read Also : पीले फूलों के Bunch के साथ पोज देती हुई दिखी Alia Bhatt Shared Picture

Read Also : फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ‘शर्माजी नमकीन’ पर आपने रिव्यू दिए ‘Sharmaji Namkeen’ Twitter Review

Connect With Us : Twitter Face

SHARE