Devisingh Shekhawat: नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत

0
286
Devisingh Shekhawat Passes Away
नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत

आज समाज डिजिटल, पुणे,(Devisingh Shekhawat Passes Away): पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार एक निजी अस्पताल में आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से देवीसिंह शेखावत का निधन हुआ। उन्हें कुछ दिन पहले ही पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिवार में एक बेटा-बेटी और पत्नी

प्रतिभा और देवीसिंह के परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल के अलावा परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। अंतिम संस्कार पुणे में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पकल्लवार ने शेखावत के निधन पर शोक जताया है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई ने जताया शोक 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, देवीसिंह शेखावत जी के निधन पर मेरे विचार पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं।  उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज पर एक छाप छोड़ी. ओम शांति। शरद पवार ने ट्वीट में लिखा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी श्री देवीसिंह रणसिंह शेखावत जी के निधन से गहरा दुख हुआ है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘डॉ. देवीसिंह शेखावत जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं।

ये भी पढ़ें :  Earthquake: तजाकिस्तान के एक दिन बाद इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता का भूकंप

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE