Earthquake: तजाकिस्तान के एक दिन बाद इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता का भूकंप

0
299
Earthquake In Indonesia
तजाकिस्तान के एक दिन बाद इंडोनेशिया में 6.2 की तीव्रता का भूकंप

आज समाज डिजिटल, जकार्ता, (Earthquake In Indonesia): तजाकिस्तान में 6.8 की तीव्रता के भूकंप के एक दिन बाद आज इंडोनेशिया में 6.2 भूकंप आया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह इंडोनेशिया के तोबेलो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई।

  • पिछले साल भूकंप ने इंडोनेशिया ने मचाई थी तबाही 
  • 268 से अधिक लोगों की मौत हुई थी

इंडोनेशिया से 177 किमी उत्तर में था केंद्र

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया से 177 किमी उत्तर में था। फिलहाल भूकंप से नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इंडोनेशिया के हलमहेरा के उत्तर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनएससी के मुताबिक, बीती रात एक बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था। पिछले साल भूकंप ने इंडोनेशिया ने तबाही मचाई थी। इससे 268 लोगों से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

कल तजाकिस्तान में आया था 6.8 की तीव्रता का भूकंप

तजाकिस्तान में कल सुबह 5.37 बजे 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यह तुर्किये के बाद यह किसी देश में यह सबसे बड़ा भूकंप था। इसके झटके चीन तक महसूस किए गए। चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र चीन और तजाकिस्तान बॉर्डर के साथ सीमा से करीब 82 किमी दूर था। झिंजियांग क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में काशगर और आर्टक्स में जोरदार झटके महसूस किए गए। वहां भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। इसमें भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें : Earthquake: तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, चीन तक असर

Connect With Us: TwitterFacebook

 

SHARE