उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने आवास पर तिरंगा फहराकर की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

0
466
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala launched tricolor campaign in every house

आज समाज डिजिटल,सिरसा:

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को अपने सिरसा आवास पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश का हर नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान आदि पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने का काम करें।

 

प्रदेशवासियों से की हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की अपील

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने सिरसा निवास पर तिरंगा झंडा फहराकर अभियान को शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर देशवासी की भावना से जुड़ा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर अपनी इस राष्टï्र भावना को प्रदर्शित करने का काम करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा अभियान नागरिकों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की लौ को और प्रज्वलित करने का काम करेगा। राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

SHARE