Delhi Crime: वसंतकुंज स्थित आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

0
108
Delhi Crime: वसंतकुंज स्थित आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती और लग्जरी कार जिसमें वह घूमता था।

Case Against Swami Chaitanyananda Saraswati, (आज समाज), नई दिल्ली: महिलाओं के प्रति आज के बाबाओं की काली करतूत एक बार फिर उजागर हुई है। अबकी बार कहीं और नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा मामला सामने आया है, जहां दक्षिण भारत के प्रमुख मठ के आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (Swami Chaitanyananda Saraswati) पर 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आश्रम दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पॉश इलाके वसंतकुंज में यह आश्रम है और पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज का लिया है।

वोल्वो कार पर एंबेसी का नंबर लगाकर घूम रहा था स्वामी

वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी स्वामी चैतन्यानंद महंगी वोल्वो कार पर एंबेसी का नंबर लगाकर घूम रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आरोपी आश्रम से फरार हो गया है और पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार उसकी लास्ट लोकेशन उत्तर प्रदेश के आगरा में दिखी है। यह भी पता चला है कि मठ ने बाबा की काली करतूत का पता चलते ही उसे आश्रम से बाहर कर दिया है।

छात्राओं को आरोपी से मिलवाती थीं वार्डन 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आश्रम में मैनेजमेंट की स्टडी (Management studies) करवाई जाती है और इसके दो बैच हैं। मैनेजमेंट के दोनों बैच में 35 से अधिक छात्राएं पढ़ाई करती हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छात्राओं का आरोप है कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वार्डन (warden) हैं जो उन्हें आरोपी से मिलवाती थीं। स्वामी चैतन्यानंद ( Swami Chaitanyananda) को आश्रम चलाने के लिए रखा गया था।

केस दर्ज होने का पता चलने पर भागा आरोपी

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सभी छात्राओं के कोर्ट में जज के सामने बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं और केसल दर्ज होने का पता चलने पर आरोपी आश्रम से भाग गया है। अधिकारियों के अनुसार उसने अपनी महंगी कार पर 39 यूएन-1 (नंबर) लिखा था। पुलिस ने जब इस संबंध में यूएन से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि उसे ऐसा किसी तरह का नंबर नहीं दिया गया है। आरोपी ने खुद ही कार पर नंबर लिखवाया था।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली में महिला समेत तीन की हत्या से सनसनी