संदिग्ध परिस्थितियों में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव की सुखी नहर में पड़ा मिला शव:Dead Body Found In Canal

0
284
Dead Body Found In Canal
Dead Body Found In Canal

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
Dead Body Found In Canal: क्षेत्र के गांव कोथल खुर्द निवासी लगभग 46 वर्षीय दलीप कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव गांव की सुखी हुई नहर में पड़ा हुआ मिला है।

Read Also : पुस्तक ज्ञान के भंडार के साथ हमारी सच्ची मित्र :डॉ जयपाल शर्मा Dr. Jaipal Sharma

मृतक व्यक्ति गांव कोथल खुर्द का निवासी था (Dead Body Found In Canal)

पुलिस ने मृतक के लड़के की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव का शनिवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के लड़के मुकेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव कोथल खुर्द का स्थाई निवासी है। बीती 22 अप्रैल की रात समय लगभग दस बजे उसका पिता खेत में गांव के ही संजय, विश्वजीत व नरेंद्र के साथ बैठा हुआ था। जब वह वहां पर गया तो उपरोक्त तीनों व्यक्तियों ने कहा कि वे उसके पिताजी को घर भेज देंगे।

गांव की सुखी नहर में पड़ा मिला शव (Dead Body Found In Canal)

सुबह होने पर जब उसने अपने पिताजी को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। जब वह मौके पर गया तो उसका पिताजी पुल के पास सुखी नहर में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना उसने घर व 112 नंबर पर पुलिस को दी। उस समय उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के लड़के ने पुलिस को दी शिकायत में उक्त तीनों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Read Also : कौशल विकास रोजगार निगम को बंद कर युवाओं को पक्का रोजगार दे सरकार: जयकुॅवार दहिया Skill Development Employment Corporation

Read Also : हरियाणा स्टेट पैंशनर्ज समाज की कोर कमेटी की बैठक स्थानीय मानसरोवर पार्क के सीनियर सिटिजन कल्ब भवन में सम्पन्न हुई Core Committee of Haryana State Pensioners Society

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE