DC Monica Gupta ने जिला के नागरिकों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

0
85
डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस)।
डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस)।

Aaj Samaj (आज समाज), DC Monica Gupta, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने जिला के सभी नागरिकों को दीपों के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की है।

उपायुक्त ने कहा कि दीपावली महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। ऐसे में सभी नागरिक अपने घरों पर दीप जलाकर तथा मिठाइयां बांटकर एक दूसरे के साथ खुशियां सांझा करें।

उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे। अयोध्यावासियों ने अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इस तरह से यह दीपों का त्योहार है।

डीसी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि खुशी के इस मौके पर अपने घरों की सजावट करें तथा दीप जलाकर खुशियां मनाएं। किसी भी प्रकार के पटाखे ना फोड़ें। पटाखों से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है जिसके कारण न केवल मानव बल्कि प्रत्येक जीव जंतु और पशुओं को परेशानी होती है। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। ऐसे में हमें पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पटाखे में बहुत ही खतरनाक केमिकल होता है। यह प्रत्येक जीव के लिए बहुत ही हानिकारक है। नागरिकों तथा जीव जंतुओं और पशुओं की सुरक्षा के मध्य नजर नागरिक पटाखे ना फोड़े।

यह भी पढ़ें : Shri Krishna Kripa Dham की ओर से शहर के करीब 1500 स्वच्छता दूत को दीपावली की दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें : Jawahar Navodaya Vidyalaya Karira में शिक्षक अभिभावक संघ गठन का आयोजन

 

SHARE