संविधान दिवस पर डीसी ने दिलाई निष्ठा की शपथ

0
152
dc-administered-oath-of-allegiance-on-constitution-day
dc-administered-oath-of-allegiance-on-constitution-day

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हमारा देश का संविधान हर नागरिक के अधिकार को सुरक्षित करने की गारंटी देता है। इसके साथ ही नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है कि हम संविधान में दिए गए कर्तव्यों का भी पालन करें। आज जरूरी है कि हम कर्तव्य के माध्यम से अधिकारों की रक्षा के रास्ते पर चलें। यह बात उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने आज लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में संविधान दिवस पर निष्ठा की शपथ दिलाने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। डीसी ने कहा कि कर्तव्य को जितनी ज्यादा निष्ठा के साथ निभाएंगे उससे सभी के अधिकारों की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि आज का दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने जिस संविधान का निर्माण किया था उस पर हम कितना खरा उतर रहे हैं। यह दिन आत्म अवलोकन करने का दिन भी है।

संविधान में दिए गए अधिकारों व कर्तव्यों का सम्मान करना चाहिए

उपायुक्त ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था। इसके बाद इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। सविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान में दिए गए अधिकारों व कर्तव्यों का सम्मान करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था उसको इस संविधान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। कोई भी काम करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे किसी दूसरे के अधिकारों का हनन ना हो।

ये भी पढ़ें :अपहरण कर मारपीट करने और शराब के ठेके पर सेल्समैन से पैसे छीनने के मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : हकेवि के दो विद्यार्थियों का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु चयन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE